विदेश जाने के लिए कोविड वैक्सीन लगवाना है, तो पहुंचे ऊना क्षेत्रीय अस्पताल

by

विदेश यात्रा पर जाने वालों के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल में विशेष टीकाकरण शिविर
ऊना : पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा करने वाले व्यक्तियों के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 19 जून को विशेष कोविड टीकाकरण कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. रमण कुमार शर्मा ने कहा कि शिविर में पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में विदेश जाने वालों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज प्राथमिकता के आधार पर दी जाएगी। इसके अतिरिक्त विदेश यात्रा करने वालों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज लगवाने के लिए 84 दिनों के तय अंतराल को घटाकर 28 दिन किया गया है।
उन्होंने विदेश यात्रा पर जाने वालों से पहले आग्रह किया कि सभी लाभार्थी 19 जून को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय आकर टीकाकरण के लिए प्रार्थना पत्र के साथ अपनी विदेश यात्रा से संबंधित दस्तावेज जमा करवाएं। टीका लगवाने के लिए यात्री को अपना पासपोर्ट, एयर टिकट तथा 31 अगस्त से पहले विदेश यात्रा से संबंधित दस्तावेज सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे। लाभार्थी को अपनी विदेश यात्रा की पूरी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को देनी होगी। जिसके बाद लाभार्थी को एक सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा, जिसके उपरांत उन्हें टीका लगाया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

श्वेतपत्र ने यूपीए के कुप्रबंधन की खोली पोल : मंडी के पंडोह में बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर घोटालों के लिए जानी जाएगी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल

एनडीए के दस वर्षों में नहीं उठी एक भी उंगली एएम नाथ। मंडी :    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में ओबीसी समुदाय से जुड़े परिवारों के उत्थान हेतु ऐतिहासिक योजनाओं की शुरुआत...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

लाखो कर्मचारियों व पेंशनरों को दीवाली से पहले दी बड़ी सौगात : चार प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान, दिवाली से चार दिन पहले सैलरी व पेंशन आएगी उनके खातों में

रोहित भदसाली l शिमला : हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की नाराजगी झेल रही सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने दीपावाली से पहले लाखों कर्मचारियों व पेंशनरों को बड़ी सौगात देते हुए उन्हें चार प्रतिशत महंगाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भंरवाई चौक पर क्रेन की टक्कर से बाइक और दुकान को नुकसान

एएम नाथ। काँगड़ा : भरवाईं चौक पर एक दर्दनाक हादसा हुआ जब एक क्रेन ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार, शाम को भरवाईं चौक पर तीन क्रेन पुरानी...
Translate »
error: Content is protected !!