शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर उपकार ट्रस्ट दुारा लगाए खूनदान कैंप में 160 युवाओं ने किया खूनदान

by

गढ़शंकर : उपकार एजूकेशनल एंड चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव के श्हीदी दिवस पर हर वर्ष की तरह खूनदान कैंप लगाया गया। जिसमें 160 खूनदानियों ने खूनदान किया। जिसमें ब्लड डोनर कौंसिल नवांशहर की टीम ने बीटीओ डा. अजय बग्गा के नेतृत्व में खून इकत्र किया। मोटीवेटर भुपिंद्र राणा व यशपाल भट्ठल ने बताया कि ट्रस्ट 2012 से खूनदान कैंप लगा रहा है और यह 32वां खूनदान कैंप लगाया गया है। इस दौरान करीव पांच हजार से युवा खूनदान कर चुके है।
उन्होंनें ने बताया खूनदान कैंप लगाने के ईलावा ट्रस्ट के समूह सदस्य कभी भी किसी भी मरीज को जरूरत पडऩे पर पंजाब, चंडीगढ़ के ईलावा अन्य प्रदेशों में डोनर उपलब्ध करवाते है। कामरेड दर्शन सिंह मट्टू ने ट्रस्ट दुारा हर वर्ष शहीदों की शहादत के दिवस पर खूनदान कैंप लगाकर युवाओं को यहां खूनदान कर लोगों की जिंदगियां वचाने के लिए प्रेरित किया जाता है। वहीं युवाओं में देश के लिए शहीद भगत सिंह, राजगूरू व सुखदेव सहित तमाम शहीदों दुारा दी कुवार्नियों के प्रति जागरूक कर देश भक्ति पैदा की जा रही है। इस दौरान बीडीसी नवांशहर से डा. अजय बग्गा , जर्नल सेक्रेटरी जसपाल सिंह गिद्धा,  सीनियर लैब टैकनीशियन राजीव भारदुाज, मुकेश कुमार, प्रिंयंका के ईलावा विशेष तौर पर डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी, पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना, कामरेड दर्शन सिंह मट्टृ, आयोजक भुपिंद्र राणा चोहड़ा, यशपाल भट्ठल, प्रिसीपल बिक्कर सिंह, पूर्व पार्षद विनोद सैनी, दिनेश राणा, शम्मी भल्ला, राजू राणा, संदीप बोड़ा, चरनप्रीत लाडी, साबी सेखोवाल, विंदर सेखोवाल, अश्वनी राणा, अजय राणा, जगदीप राणा, सतीश सोनी, आईएल तिवारी, डा. हरविंदर सिंह बाठ, एडवोकेट जसवीर सिंह राय, राकेश बशिष्ट, अजमेर भनोट, गुरदीप सिंह, फूला सिंह, राकेश चोहड़ा, डिप्टी सपीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी, सरपंच बलदीप सिंह ईबराहिमपुर, राम लुभाया बीनेवाल आदि शामिल हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अभेद्य होगा हिमाचल विधानसभा का “सुरक्षा कवच” : स्थाई DSP के साथ 15 “ट्रेंड कमांडो” होंगे तैनात : कुलदीप पठानियां

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल विधानसभा सचिवालय में सुरक्षा से सम्बन्धित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता हि0प्र0 विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया द्वारा की गई। सत्र के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी पार्टी के विधायकों को न संभालने का दोष हम पर न दें मुख्यमंत्री : जयराम  ठाकुर

नाराज विधायक खुद कह रहे हैं कि चुने हुए जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा का परिणाम है ऐसे हालात एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने...
article-image
पंजाब

वोट चोरी के जरिए भाजपा ने लोकतंत्र का कत्ल किया: सांसद मनीष तिवारी

चंडीगढ़, 24 अगस्त: चंडीगढ़ से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने वोट की चोरी के जरिए लोकतंत्र का कत्ल करने वाली भाजपा को निशाने पर लिया है। चंडीगढ़ के मनीमाजरा स्थित शिवालिक...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा कवरेज में विपक्ष की अनदेखी का मामला पंजाब पहुंचा हरियाणा हाईकोर्ट

चंडीगढ़। कांग्रेस के बरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विधानसभा सत्र के दौरान लाइव कवरेज में सिर्फ सरकार और उनके नेताओं को दिखाने और विपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!