विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने पर 2 के खिलाफ मुकदमा दर्ज : मारपीट के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

by
गढ़शंकर : 5 जून : गढ़शंकर पुलिस ने दुष्यंत वालिया पुत्र हरमेश लाल निवासी वार्ड नंबर 2 गढ़शंकर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए परलाद हुसैन पुत्र तेजदीन निवासी पडियाला कुराली, स्थाई पता परवाला तहसील फिल्लौर और संजीव कुमार पुत्र राज कुमार निवासी गांव भामिया, गढ़शंकर के खिलाफ 318(4) बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार दुष्यंत वालिया ने एसएसपी होशियारपुर को दी शिकायत में बताया कि उपरोक्त व्यक्ति उसे स्टूडेंट वीजा जारी करने का झांसा देकर पैसे ले गए थे लेकिन अब पैसे वापस नहीं कर रहे हैं। इस शिकायत की जांच डीएसपी गढ़शंकर ने की, जिसके बाद उपरोक्त के खिलाफ गढ़शंकर थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में एएसआई रवीश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
गढ़शंकर पुलिस ने गांव फतेहपुर खुर्द निवासी रणयोध सिंह उर्फ योद्धा पुत्र चन्नण सिंह के बयान पर उसके साथ मारपीट करने के आरोप में 4 लोगों मनप्रीत सिंह उर्फ परमजीत सिंह, दिलदार सिंह उर्फ दारा पुत्र राजिंदर सिंह निवासी गांव फतेहपुर, बुधू और पिगी निवासी गांव मोरांवाली के खिलाफ धारा 115(2), 118(1), 332, 351(2), 191(3), 190 बीएनएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार रणयोध सिंह ने पुलिस को बताया कि 1 जून को रात करीब 9 बजे वह अपने पड़ोसी रुघवीर सिंह 67 के साथ अपनी हवेली में बैठा था, तभी मेरा भतीजा मनप्रीत सिंह उर्फ मनु आया और रुघवीर सिंह के साथ बहस करने लगा। इसके बाद मनप्रीत सिंह अपने दोस्तों को लेकर आ गया और उन्होंने मुझ पर और रुघवीर सिंह पर किरपाण से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। इस संबंध में उक्त लोगों के खिलाफ थाना गढ़शंकर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भुंतर में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ : 10 महिलाओं को रेस्क्यू किया

भुंतर : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के प्रवेश द्वार भुंतर में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. एक होटल में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. देर रात जब पुलिस ने यहां...
article-image
पंजाब

चक्क हाजीपुर के खेतों में युवक का मिला शव : परिजनों ने हत्या की व्यक्त की आशंका

गढ़शंकर। गढ़शंकर के गांव चक्क हाजीपुर के खेतों में एक युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों ने हत्या करने की आशंका व्यक्त की है। गांव चककफुल्लू के गुरप्रीत सिंह पुत्र प्रकाश का शाम...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

संजाैली मस्जिद विवाद : हिंदू संगठनों ने तोड़े बैरीकेड, पुलिस से हुई झड़प, तितर-पुलिस ने लाठीचार्ज किया, पानी की बौछारें छोड़ीं बिगड़े हालात

एएम नाथ।  शिमला :  शिमला के संजाैली इलाके में एक मस्जिद में अवैध निर्माण ढहाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के  बेरिकेड्स तोड़ दिए, जिसके बाद सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा।सैकड़ों...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से किया जाएगा सम्मानित

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक में अयोग्य घोषित होने के कारण फाइनल में नहीं खेल पाई भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अब एक खास ‘स्वर्ण पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। खाप पंचायतों ने विनेश के...
Translate »
error: Content is protected !!