कारतूस के साथ पकड़ी गई महिला …एयरपोर्ट पर : चार गोलियां हुईं बरामद

by

बठिंडा  : बठिंडा में सिविल एयरपोर्ट पर एक महिला को रिवॉल्वर के कारतूस लेकर विमान में चढ़ने की कोशिश करने पर गिरफ्तार किया गया है। एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने जब महिला के पास मौजूद पर्स की तलाशी ली, तो उसमें से रिवॉल्वर के चार कारतूस बरामद हुए।

इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। हालांकि, शुरुआती जांच में पता चला कि उक्त कारतूस महिला के पति के पास मौजूद लाइसेंसी रिवॉल्वर के थे, जिन्हें वह अपने छोटे पर्स से निकालना भूल गई थी। हालांकि, कानून का उल्लंघन करने के आरोप में बठिंडा के सदर थाना की पुलिस ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से सूचना मिलने पर हरियाणा के सिरसा जिले से संबंधित इस महिला को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 54, 59 के तहत मामला दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक जिला सिरसा के गांव गुंदराना निवासी खुशवंत सिंह की पत्नी प्रीतपाल कौर बीती बुधवार दोपहर को गांव विर्क खुर्द स्थित एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने वाली थी। इस बीच जब वह एयरपोर्ट के अंदर जाने लगी, तो तलाशी के दौरान उसके पर्स में 4 कारतूस मिले। जांच करने पर महिला ने बताया कि ये कारतूस उसके पति के पास रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर के हैं, जिसे वह जल्दबाजी में निकालना भूल गई थी। महिला का पति भी मौके पर पहुंचा और उसने अपने लाइसेंस की कॉपी भी दिखाई, लेकिन एयरपोर्ट के अंदर हथियार ले जाने पर रोक होने के कारण महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

राष्ट्रीय सुरक्षा में जनभागीदारी पर जागरूकता कार्यक्रम 30 जुलाई को हिसार में आयोजित होगा

हिसार (हरियाणा)/दलजीत अजनोहा : राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की ओर से 30 जुलाई 2025 को प्रातः 10:30 बजे एलयूवीएएस ऑडिटोरियम, हएयू परिसर, हिसार में “राष्ट्रीय सुरक्षा में हमारा योगदान” विषय पर एक विशेष जागरूकता...
article-image
पंजाब

सीएचसी बीनेवाल में विश्व पोलियो दिवस पर मरीजों को किया जागरूक

बच्चों को समय पर पोलियो की खुराक पिलाने और टीकाकरण करवाने की अपील गढ़शंकर, 25 अक्टूबर: सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल के दिशा-निर्देशों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बीनेवाल के एसएमओ डॉ. निर्मल...
article-image
पंजाब

पायल व सुनीता ने क्रमवार प्राप्त किया पहला स्थान : खालसा कालेज में इंटग्रेटिड र्कोसज बीएबीएड व बीएससी बीएड में

गढ़शंकर। स्थानीय बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज मे चल रहे चार वर्षीय इंटेग्रेटिड र्कोस बीए बीएड और बीएससी बीएड के चौथे समैस्टर का नतीजा शानदार रहा। यह जानकारी देते हुए प्रिसीपल डा. बलजीत सिंह...
पंजाब

पंजाब में कल कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे, 10 मंत्री कल मंत्रिमंडल में शामिल होगे

चंडीगढ़ ( मोनिका भरद्वाज)  : मान की केबिनेट के बनने जा रहे मंत्री: हरपाल सिंह चीमा, डॉ बलजीत कौर, हरभजन सिंह ETO, डॉ विजय सिंगला , गुरमीर सिंह मीत हेयर और हरजोत सिंह बैंस...
Translate »
error: Content is protected !!