विदेश भेजने के नाम पर सात युवाओं से 13.70 लाख की ठगी, दो लोगों पर केस

by
मंडी जिले के बल्ह पुलिस थाने में हाल ही में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज
एएम नाथ। मंडी :
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बल्ह पुलिस थाने में हाल ही में विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस को दी शिकायत में डाकघर कुम्मी के गांव कठयाहल के दुनी चंद ने आरोप लगाया कि सुंदरनगर के गांव कन्डयाह के सरवन कुमार ने पंजाब के होशियारपुर के गांव भडयाल निवासी सोढ़ी राम से मिलकर उनसे और छह अन्य दोस्तों से विदेश भेजने के नाम पर दिसंबर 2023 में 13.70 लाख रुपये लिए और अब पासपोर्ट के लिए कोई जवाब नहीं दे रहा है। दुनी चंद के अनुसार एक दिन सुंदरनगर निवासी सरवन कुमार से मुलाकात हुई और उसने ही विदेश भेजने के लिए पैसे खर्च करने की बात कही
इसके बाद सभी दोस्त तैयार हो गए और सरवन कुमार ने होशियारपुर से सोढ़ी राम को आगे की प्रकिया के लिए बुलाया। इस दौरान सोढ़ी राम ने पासपोर्ट बनाने के लिए पहले सभी दोस्तों से 20-20 हजार लिए और पासपोर्ट के मेडिकल के लिए जालंधर बुलाया। इस दौरान भी सभी से 3500 रुपये लिए गए। बाद में सभी से 2.70 लाख रुपये प्रति युवक मांगे गए। सभी ने यह धनराशि दे दी, लेकिन अब उक्त व्यक्ति पासपोर्ट के लिए कोई जवाब नहीं दे रहा है। बल्ह पुलिस थाना ने दो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर देश को किया समर्पित : 140 करोड़ रुपये के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन ,350 करोड़ के मेडिकल डिवाइस पार्क और 1692 करोड़ के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 3653 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद रिकॉर्ड समय में बना एम्स: जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी से की पाँगी-भरमौर विधानसभा के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा : विधायक डॉ. जनक राज ने पांगी-भरमौर के प्रतिनिधिमंडल के साथ की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात

नितिन गड़करी ने कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने का दिया आश्वासन एएम नाथ। चम्बा जनजातीय विधानसभा क्षेत्र पांगी-भरमौर के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. जनक राज की अध्यक्षता में वीरवार को दिल्ली में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेटियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें’ : अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सीडीपीओ बलबीर सिंह बिरला ने की अपील

हमीरपुर 11 अक्तूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग ने नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 4 में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री ने किया गिरी गंगा सड़क का निरीक्षण : जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने का शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने दिया आश्वासन

शिमला, 02 नवम्बर – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां जुब्बल उपमण्डल में खड़ा पत्थर क्षेत्र में 6 करोड़ 40 लाख रुपये से निर्मित होने वाली गिरी गंगा सड़क के निर्माण कार्य का...
Translate »
error: Content is protected !!