नव-निर्वाचित विधायकों ने मुख्यमंत्री से की भेंट

by
एएम नाथ। शिमला  :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से आज यहां लाहौल-स्पीति विधानसभा क्षेत्र से नव-निर्वाचित विधायक अनुराधा राणा तथा कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से नव-निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ से भेंट की।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा उप-चुनाव जीतने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया की कि प्रदेश सरकार उनके विधानसभा क्षेत्रों के विकास के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि उप-चुनावों में मिली जीत यह दर्शाती है कि प्रदेश की जनता का राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं पर पूर्ण विश्वास है।
अनुराधा राणा और विवेक शर्मा ने उप-चुनावों में उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किए गए बहुमूल्य प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गो का कल्याण सुनिश्चित कर रही है और जन समर्थन से मिली जीत इस बात का प्रमाण है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किन 6 नेताओं को बुलाया गया दिल्ली ? : 10 दिनों के अंदर होगा कांग्रेस के संगठन विस्तार !!

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल कांग्रेस में इन दिनों हलचल मची हुई है. पार्टी का राज्य संगठन नवंबर 2024 से ठप पड़ा था, जब मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्य, जिला और ब्लॉक इकाइयों को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विलय किए गए स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील वर्कर्स को बाहर नहीं किया जाएगा

एएम नाथ।   शिमला :  सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू   ने शिक्षा विभाग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि विद्यालयों के विलय के दृष्टिगत  सरप्लस मिड-डे मील कार्यकर्ताओं को समीपवर्ती स्कूलों में समायोजित...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

शिक्षको का हस्ताक्षर अभियान : महिला पहलवानों के पक्ष में 11 व 12 मई को जिला होशियारपुर के स्कूलों में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया : सुखदेव डानसीवाल

गढ़शंकर । महिला पहलवानों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी के लिए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक्टिव केस फाइंडिंग मुहिम को बढ़ाने के दिए निर्देश : ज़िला में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर समीक्षा आयोजित

एएम नाथ। चम्बा उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर ज़िला टीबी फॉर्म एवं ज़िला स्तरीय क्षय रोग उन्मूलन समिति बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने...
Translate »
error: Content is protected !!