विदेश भेजने के नाम पर 8 लाख की ठगी मारने वाला आरोपी काबू

by

गढ़शंकर : जिला पुलिस प्रमुख होशियारपुर नवजोत सिंह पीपीएस के दिशा निर्देशों पर तथा एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता की  सुपरवीजन तहत एसएचओ गढ़शंकर इंस्पैक्टर इकबाल सिंह की हिदायतों पर एसआई राकेश कुमार की पुलिस पार्टी ने विदेश भेजने के नाम पर करीब 8 लाख रूपए की ठगी मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 29 सितम्बर 2020 को लवप्रीत सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी भज्जलां ने मामला दर्ज करवाया था कि गुरजीत सिंह पुत्र गुरबख्श सिंह निवासी शेरपुर बस्ती थाना माछीवाड़ा जिला लुधियाना ने उससे कनेडा भेजने का नाम पर 7 लाख 99 हजार 900 की ठगी मार ली। शिकायत में बताया था कि कथित दोषी ने न तो उसे कनेडा भेजा और न ही उससे पैसे वापिस किए। जिस तहत पुलिस ने 29 सितम्बर 2020 को थाना गढ़शंकर में अपराधिक धारा 406, 420 तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस कथित दोषी को गिरफ्तार कर उसका  दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है जिससे गहराई से पूछ ताछ की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को नहीं आने दी जायेगी कोई दिक्कत – सहायक कमिश्नर व्योम भारद्वाज

होशियारपुर, 27 सितंबर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल के दिशा-निर्देशों के तहत आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की मुश्किलों को सुनने के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया।...
article-image
पंजाब

अकाली दल के नेता बंटी रोमाना को मिली जमानत

चंडीगढ़ : अकाली दल के नेता परमबंस सिंह बंटी रोमाना को मोहाली जिला अदालत से जमानत मिल गयी है। बता दें बंटी रोमाना कोसोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट...
article-image
पंजाब

महाराजा ब्रहमा नंद भूरीवाले गरीबदासी पब्लिक स्कूल मानसोवाल में सीबीएसई दुारा घोषित नतीजे में दामनी रही प्रथम

गढ़शंकर:महाराजा ब्रहमा नंद भूरीवाले गरीबदासी पब्लिक स्कूल मानसोवाल का दसवीं का नतीजा सौ प्रतिशत रहा। स्कूल की प्रिसीवल कंचन बाला व वाईस प्रिसीपल भुपिंद्र कौर ने बताया कि सीबीएसईइ दुारा घोषित दसवी के नतीजों...
Translate »
error: Content is protected !!