विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय का किया लोकार्पण: उपमुख्यमंत्री ने हरोली विस में किए 10.20 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास

by
रोहित भदसाली। ऊना, 15 अक्तूबर :  हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति को नए आयाम देते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने मंगलवार को 10.20 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। इसमें हरोली में नव स्थापित विद्युत मंडल के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता कार्यालय का लोकार्पण शामिल है जिससे क्षेत्र की लगभग 44,000 आबादी को सीधा लाभ पहुंचेगा। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के उपमंडल टाहलीवाल में सहायक अभियन्ता कार्यालय का लोकार्पण भी किया।
May be an image of 11 people and text
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने 4.64 करोड़ रुपये की लागत से हरोली खड्ड पर पंजावर-बाथड़ी लिंक रोड पर 36 मीटर लंबे पुल का भूमि पूजन किया। इसके साथ ही 3.82 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर खड्ड पर एक अन्य पुल का भूमि पूजन और 1.73 करोड़ रुपये की लागत से चंदपुर खड्ड पर बने 34.55 मीटर लंबे आरसीसी पुल का लोकार्पण भी किया गया।
पूर्ण विकसित हरोली है लक्ष्य :  हरोली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र अब प्रदेश में प्रगति का एक आदर्श मॉडल बन चुका है। हम हरोली को आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार कर रहे हैं, जहां स्थायी और समग्र विकास का मेल होगा। विकास की यह यात्रा बिना किसी भेदभाव के जारी है और हम इसे व्यापक जन सहयोग से आगे भी जारी रखेंगे।
May be an image of 4 people
उपमुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि हरोली में जलशक्ति विभाग की 28 करोड़ रुपये की 4 महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। इनमें पूबोवाल, बालीवाल, हरोली और नगनोली की जल योजनाएं शामिल हैं। हरोली में पानी की योजना 6 महीनों के रिकॉर्ड समय में पूरी कर चालू की गई है, जबकि हरोली-पंजावर के लिए 10 करोड़ रुपये की एक और परियोजना प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि हरोली में जल्द ही 5 करोड़ रुपये की लागत से एक ऑटोमेटिक वाहन परीक्षण केंद्र स्थापित किया जाएगा, जहां कंप्यूटराइज्ड वाहन टेस्टिंग की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अतिरिक्त 8 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैफिक पार्क और 7 करोड़ रुपये से एक विश्राम गृह का निर्माण कार्य भी तेजी से हो रहा है। उन्होने कहा कि हरोली में जल्द ही बस डिपो भी खोला जाएगा।
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में नए आयाम : श्री अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में भी निरंतर सुधार हो रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली के 100 बिस्तरों वाले अस्पताल में विशेषज्ञ सेवाओं के लिए 11 नए डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। हरोली में डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय पीजी कॉलेज का भवन भी लगभग तैयार हो चुका है और अगले शैक्षणिक सत्र से एमए और प्रोफेशनल कोर्सेज की कक्षाएं भी शुरू होंगी।
May be an image of 5 people, dais and text
इसके अलावा उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रामपुर में सोमभद्रा पुल के समीप एक पुलिस चेक पोस्ट खोली जाएगी, जिससे सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए पुल के पास एक बड़ा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पुल के आस-पास चाट-पकौड़ी जैसे खानपान की सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुछ प्रतिष्ठानों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इससे स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटकों के लिए आकर्षक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
भेदभाव रहित विकास कार्यों पर जोर :  उपमुख्यमंत्री ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष विकास कार्यों को दलगत राजनीति के चश्मे से देखता है, जबकि कांग्रेस हर क्षेत्र और हर व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य करती है। उन्होंने कहा कि हम दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते हैं, जिसका प्रमाण हर चुनाव में हमारी बढ़ती वोटों की संख्या है।
विद्युत बोर्ड के हमीरपुर जोन के मुख्य अभियंता पंकज शर्मा ने विद्युत मंडल की कार्यप्रणाली और इसके लाभों से सबको अवगत कराया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए अपने विचार रखे।
May be an image of 5 people
इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल, पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस सचिव अशोक ठाकुर, कांग्रेस नेता सतीश बिट्टू, विरेंद्र मनकोटिया, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग ऊना हर्ष पुरी, अधीक्षण अभियंता विद्युत बलराज सांगड़, डीएफओ सुशील कुमार, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, ग्राम पंचायत हरोली की प्रधान रमन कुमारी, धर्मपुर की प्रधान सुभद्रा चौधरी, हरोली औद्योगिक संघ के प्रधान राकेश कौशल सहित कांग्रेस पार्टी अन्य पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थानों प्रतिनिधि तथा स्थानीय जनता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर के कर्मचारी 12 फरवरी को होने वाली हड़ताल में बड़ी संख्या में भाग लेंगे – मखन सिंह वाहिद पुरी

गढ़शंकर :पंजाब सेवा सबऑर्डिनेट सर्विसेज संघ की गढ़शंकर ब्लॉक इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी पार्क, गढ़शंकर में शाम सुंदर कपूर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संघ के प्रदेशिक नेताओं मक्खन...
पंजाब

पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर मजबूत बनाए बैंक: एडीसी

जिले के विभिन्न बैंकों ने कर्जा योजना वर्ष 2020-21 के अंतर्गत मार्च 2021 तक 15323.61 करोड़ रु पये का दिया कर्ज होशियारपुर: बैंक विभिन्न कर्जा योजनाओं के माध्यम से नौजवानों को मजबूत बनाने के...
article-image
पंजाब

Asha Kiran School visited by

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.17 : Inspired by School Committee Chairman Colonel Gurmeet Singh, Colonel Ramanjit Singh Rehsi and Aseem Prakash, hailing from Chandigarh, visited JSS Asha Kiran Special School Jahankhela and during this Colonel Gurmeet Singh...
article-image
पंजाब

कोट फतूही पुलिस चौकी इंचार्ज ने गांववासियों और दुकानदारों के साथ मीटिंग कर ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की दी जानकारी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के कस्बा कोट फतूही पुलिस चौकी के प्रभारी ए एस आई सुखविंदर सिंह की ओर से वर्तमान सुरक्षा स्थिति और केंद्र तथा पंजाब सरकार द्वारा जारी निर्देशों के मद्देनज़र,...
Translate »
error: Content is protected !!