मैं पंजाब के लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे दलबदलुओं को सबक सिखाने का आग्रह करता हूं – प्रताप सिंह बाजवा

by

चंडीगढ़ : विधायक राज कुमार चब्बेवाल शुक्रवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो चुके है। जिसको लेकर कांग्रेस नेताओं में भारी नाराजगी है। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ. राज कुमार चब्बेवाल जैसा व्यक्ति दल-बदल कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गया।  पंजाब कांग्रेस के अंदर उनका बहुत सम्मान किया जाता था।  उनसे ऐसी शर्मनाक हरकत की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी।

दलबदलुओं को सबक सिखाने का आग्रह :   मैं पंजाब के लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में ऐसे दलबदलुओं को सबक सिखाने का आग्रह करता हूं। वहीं पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने एक्स पर सीएम भगवंत मान का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह सच है कि तितलियां बदलने से पंजाब में कुछ भी सुधार नहीं हुआ है. पंजाबी इसे 2024 में देखेंगे।

नवजोत सिंह सिद्धू की भी आई प्रतिक्रिया :  वहीं राज कुमार चब्बेवाल के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की भी प्रतिक्रिया आई। सिद्धू ने अपने शायराना अंदाज में कहा कुछ तो रही होंगी उनकी मजबूरियां, यूहीं कोई बेवफा नहीं होता। किरदार का मुश्किल वक्त में ही पता लगता है.।वहीं उन्होंने कहा कि कोई पार्टी छोड़कर जा रहा है तो इसमें राजा वडिंग का कोई कसूर नहीं है वो तो पोस्ट के लिए इधर-उधर जा रहे है।

‘राज कुमार चब्बेवाल को लोकसभा टिकट दे सकती है AAP’
आम आदमी पार्टी में शामिल होने के साथ ही राज कुमार चब्बेवाल को लोकसभा चुनाव का टिकट मिलने की चर्चाएं तेज हो गई है। जिस तरह फतेहगढ़ साहिब से पूर्व विधायक गुरप्रीत सिंह जेपी कांग्रेस छोड़कर AAP में शामिल हुए और पार्टी ने उन्हें फतेहगढ़ साहिब से लोकसभा का टिकट दिया है। उसी तरह अब चर्चाएं हे कि AAP राज कुमार चब्बेवाल को भी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतार सकती है। चर्चाएं तो यहां तक है कि उन्हें होशियारपुर लोकसभा सीट से टिकट दिया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर के लिए किया दान

गढ़शंकर।  गांव बिल्डों के 90 वर्षीय बचितर सिंह की मौत के बाद उनके पारिवारिक सदस्यों ने उनका पार्थिव शरीर मेडिकल कालेज अमृतसर को रोटरी आई बैंक कोर्निया ट्रांसपेलेंट सोसाइटी द्वारा दान कर दिया गया।...
article-image
Uncategorized , पंजाब

अब एक शूटर ने हिमाचल के डिप्टी सीएम और एमएलए को जान से मारने की दे डाली धमकी : शूटर ने लिखा सोशल मीडिया….इस बार तलवार किसी पॉलिटिशियन पर चलेगी

ऊना :  हिमाचल प्रदेश की पुलिस ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस विधायक राकेश कालिया को सोशल मीडिया पर अप्रत्यक्ष रूप से दी गई जान से मारने की धमकी के मामले की जांच शुरू...
article-image
पंजाब

70 ग्राम नशीले पदार्थ व 20 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 10 फरवरी: एसएसपी सुरिंद्र लांबा द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम तहत डीएसपी सतीश कुमार की अगुआई में एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली की देखरेख में इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह थाना गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

गांव बिकाऊ है… नशा कारोबारियों से परेशान पंजाब के ग्रामीणों ने लगाए पोस्टर : नशा तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे पूर्व सैनिक की बुरी तरह की थी पिटाई

बठिंडा : पंजाब के बठिंडा जिले के गांव भाई बख्तोर में नशा तस्करी रोकने की कोशिश कर रहे पूर्व सैनिक की बुरी तरह पिटाई कर उसकी टांगें तोड़ने का मामला तूल पकड़ता जा रहा...
Translate »
error: Content is protected !!