विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर ने राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग में २ स्वर्ण, १ रजत और १ कांस्य पदक किए प्राप्त

by
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, शिमला पहाड़ी, होशियारपुर के अंडर 14, 17 और अंडर 21 किकबॉक्सिंग के खिलाड़ियों ने लुधियाना में तीसरी राज्यस्तरीय “खेड़ा वतन पंजाब दीयां” खेलों में २ स्वर्ण , १ सिल्वर और १ कांस्य पदक प्राप्त किये । स्कूल के अध्यक्ष अनुराग सूद, जनरल सेक्रेटरी हर्षविंदर सिंह पठानिया, प्रधानाचार्य शोभा रानी कंवर ने स्वर्णपदक विजेता – तनुज व देहल , रजत पदक विजेता – सूरज और कांस्य पदक विजेता- अर्श डडवाल को बधाई दी । उन्होंने कहा कि विद्या मंदिर स्कूल वॉलीबॉल , किकबॉक्सिंग , मुक्केबाज़ी , बास्केटबॉल ,नेटबॉल और क्रिकेट आदि खेलों में राज्य स्तर पर पदक जीत कर ज़िले का नाम रोशन कर रहा है । उन्होंने ज़िला खेल विभाग और ज़िला शिक्षा विभाग का सहयोग व मार्गदर्शन करने के लिए धन्यवाद किया ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंकज किरपाल एडवोकेट ने गाँव नंगलां में भारी बारिश के कारण टूटी सड़क का किया मुआयना

गढ़शंकर।  पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर पंकज किरपाल एडवोकेट ने गाँव नंगलां में भारी बारिश के कारण टूटी सड़क का मौका मुआयना किया। पंकज किरपाल ने बताया कि नंगल में भारी बारिश के...
article-image
पंजाब

मंत्री अनमोल गगन मान वकील शाहबाज सिंह सोही के साथ बंध गईं शादी के बंधन में

जीरकपुर :  पंजाब की पर्यटन, सांस्कृतिक मामले, आतिथ्य और श्रम मंत्री एवं खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान रविवार को जीरकपुर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा नाभा साहिब में वकील शाहबाज सिंह सोही के साथ शादी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में ‘मेरा युवा भारत’ थीम पर सात दिन का एनएसएस कैंप शुरू

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के एनएसएस  यूनिट द्वारा  प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप हीरा की अगुआई में ‘मेरा युवा भारत’ थीम पर सात दिन का एनएसएस कैंप शुरू हुया एनएसएस कैंप शुरू होने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब आपका ATM नहीं …स्वाति मालीवाल ने केजरीवाल पर पंजाब के सरकारी धन के ‘दुरुपयोग’ करने का लगाए गंभीर आरोप

चंडीगढ़ :  राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए दावा किया कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब के धन का दुरुपयोग निजी मौज-मस्ती...
Translate »
error: Content is protected !!