शरीर की ज्ञान इंद्रियों में आंखों को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता : डा. रघुवीर सिंह

by

गढ़शंकर | ‘अपनी आंखों को प्यार करो’ थीम के तहत ब्लाक स्तरीय पीएचसी पोसी में सैमिनार करवाया गया। यह सैमिनार विश्व दृष्टि दिवस पर हर वर्ष करवाए जाने वाले प्रोग्राम तहत अक्तूबर के दूसरे वीरवार को विश्व स्तर पर अंधरता तथा नजर के नुकसान संबधी कारणों, नेत्र रोग व उनकी देखभाल हेतु जागरुकता फैलाने की मुहिम तहत करवाया गया
सैमिनार के दौरान सीनियर मैडिकल अधिकारी डा. रघुवीर सिंह ने कहा कि हमारे शरीर की ज्ञान इंद्रियों में आंखों को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। क्योंकि यह हमें पूरी दुनिया से अवगत करवाती हैं। परंतु हमारी आंखों को हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग भी माना जाता है क्योंकि इनमें मामूली की समस्या भी न सिर्फ नजर को कमजोर कर सकती है बल्कि कई बार अंधेपन का कारण भी बन सकती हैं।
आप्थैल्मिक अधिकारी नीलम रानी ने बताया कि आंखों को निरोग रखने के लिए हमें संतुलित आहार लेना चाहिए। इसी प्रकार बच्चों को नुकीली वस्तुओं से बचा कर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली के दिन बच्चों को पटाखों से दूर रखना चाहिए एवं दीवाली प्रदूषण रहित तरीके के साथ मनाई जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ : पुलिस ने 2 गैंगस्टरों को किया गिरफ्तार, एक गैंगस्टर घायल

मोहाली :  मोहाली में पुलिस व गैंगस्टरों के बीच खरड़ नजदीक दाऊंमाजरा में मुठभेड़ हुई है। जानकारी के अनुसार कुराली में कांग्रेस लीडर के घर के बाहर फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर तहसील में 14 हजार से अधिक प्रमाणपत्रों के आवेदन लंबित : 3-4 महीने से तहसील और सुविधा केंद्र के चक्कर काट रहे लोग, नए डीजी पंजाब पोर्टल पर भी करीब 1,500 आवेदन पेंडिंग

गढ़शंकर, 16 सितंबर। गढ़शंकर तहसील में विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्रों के लिए किए गए 14 हजार से अधिक आवेदन लंबित होने का मामला सामने आया है। इनमें जाति प्रमाणपत्र, रेजिडेंस प्रमाणपत्र, इनकम प्रमाणपत्र सहित अन्य प्रमाणपत्रों के...
article-image
पंजाब

सरकारी हाई स्कूल डघाम में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 27 सितंबर : शिक्षा विभाग की हिदायतों अनुसार स्कूल मुख्याध्यापिका श्रीमती नवदीप सहगिल के नेतृत्व में तथा स्कूल गाइडेंस काउंसलर हरदीप कुमार के प्रबंधों में डिस्टेंस एजुकेशन विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया...
article-image
पंजाब

दर्दनाक हादसा: ट्रक के नीचे घुसी बाइक, तीन युवकों की मौत

रात 3:30 बजे हुआ भीषण हादसा; एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक, मोबाइल से परिजनों की तलाश में जुटी पुलिस गोराया, 5 सितंबर। जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गोराया ओवरब्रिज के पास देर...
Translate »
error: Content is protected !!