136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : दो तस्कर काबू

by

गढ़शंकर: 13 अक्तूबर: गढ़शंकर पुलिस ने 136 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद करके दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी सरताज सिंह चाहल द्वारा नशा तस्करों तथा लूटपाट करने वालों के खिलाफ शुरु की गई मुहिम के तहत उप कप्तान पुलिस दलजीत सिंह की हिदायत अनुसार इंस्पैक्टर करनैल सिंह, एसआई कुलदीप सिंह थाना गढ़शंकर समेत पुलिस पार्टी गश्त व चैकिंग के दौरान टी प्वाइंट भज्जला मोड़ पर मौजूद थे और इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों को रोका। जिनकी शिनाख्त अमरदीप सिंह उर्फ अजे निवासी घड़ाम तथा गुरप्रीत सिंह उर्फ गिल निवासी खाबड़ा के रुप में हुई। जिनकी चैकिंग करने पर अमरदीप सिंह उर्फ अजय के पास से 44 ग्राम नशीला पदार्थ तथा गुरप्रीत सिंह गिल के पास से 92 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने पर दोनों पर मुकद्दमा नंबर 190 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना गढ़शंकर में दर्ज किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नाबालिग पत्नी को प्रेग्नेंट करने और रेप के आरोप में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई थी दर्ज : आरोपी पति ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो हाईकोर्ट ने अब क्या कहां … जानिए

चंडीगढ़  :   पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने एक शख्स के खिलाफ दायर रेप की FIR को रद्द करने का फैसला सुनाया। शख्स के खिलाफ नाबालिग पत्नी को प्रेग्नेंट करने और रेप के आरोप...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसदों ने श्री आनंदपुर साहिब का ध्यान नहीं रखा : जनता एक मौका मोदी को दें : डा. सुभाष शर्मा

केजरीवाल को जमानत मिलने पर खुश न हो आप नेता , आरोप अभी भी कायम बंगा के गांव रकासन में भगवान परशुराम जी की तपोस्थली पर नतमस्तक हुए भाजपा प्रत्याशी मोहाली : श्री आनंदपुर साहिब...
article-image
पंजाब

आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ को ध्वस्त करने की दिशा में एनआईए ने एक और बड़ा उठाया कदम : लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्यों की संपत्तियां कुर्क

नई दिल्ली: देश में आतंकवादी-गैंगस्टर-ड्रग तस्कर गठजोड़ को ध्वस्त करने की दिशा में एनआईए ने एक और बड़ा कदम उठाया है। इस केंद्रीय जांच एजेंसी ने खूंखार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गैंगस्टर-आतंकी सिंडिकेट के चार...
Translate »
error: Content is protected !!