विद्युत आपूर्ति से वंचित आंगनबाड़ी भवनों में समयबद्ध सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए व्यवस्था : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

by
विभिन्न योजनाओं के प्रचार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का किया जाए उपयोग,  ज़िला अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति की बैठक आयोजित
उपायुक्त ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायकों के रिक्त पदों को भरने के दिए निर्देश
एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को ज़िला में विद्युत आपूर्ति से वंचित सभी आंगनबाड़ी भवनों में समयबद्ध सीमा के भीतर व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने यह निर्देश आज ज़िला अनुश्रवण एवं संवीक्षा समिति (डीएलएमआरसी) बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
मुकेश रेपसवाल ने ज़िला में आंगनबाड़ी केंद्रों की संचालन स्थिति की समीक्षा करते हुए संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को विद्युत आपूर्ति व्यवस्था से वंचित आंगनबाड़ी भवनों में विद्युत व्यवस्था के लिए समयबद्ध सीमा के भीतर प्राक्कलन तैयार करने एवं विभिन्न विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ में उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किराए के भवन में संचालित केंद्रों की राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के साथ दूरी की सूची को उपलब्ध करवाया जाए।
उपायुक्त ने निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवनों की समीक्षा करते हुए मरम्मत एवं रखरखाव से संबंधित कार्यों को 28 फरवरी से पहले के निर्देश देते हुए नए भवन निर्माण के लिए भूमि का चयन राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं के समीप करने में प्राथमिकता रखने को कहा।
उपायुक्त ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के ज़िला में रिक्त सभी पदों को भरने के लिए जल्द प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश भी दिए।
मुकेश रेपसवाल ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर कार्यान्वित की जा रही उपयोजना सामर्थ्य और संबल के तहत जानकारी और जागरूकता गतिविधियों को और अधिक बढाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ में उन्होंने विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने बैठक में विशेष पोषाहार कार्यक्रम, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन स्टॉप सेंटर चंबा, ज़िला बाल संरक्षण इकाई से संबंधित विभिन्न मामलों पर भी विस्तृत समीक्षा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कार्यवाही का संचालन ज़िला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कमल किशोर शर्मा ने किया।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक उद्यान विभाग प्रमोद शाह, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, ज़िला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान, सहायक अभियंता जल शक्ति गौरव कुमार , ओएसडी शिक्षा उमाकांत आनंद सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर को 175 करोड़ की सौगात, मुख्यमंत्री सुक्खू ने 26 विकास परियोजनाओं के किए लोकार्पण-शिलान्यास

सड़क संपर्क मजबूत करने पर विशेष जोर, लिल्ह कोठी में नए राजकीय आदर्श महाविद्यालय का किया उद्घाटन एएम नाथ।  चंबा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र को विकास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बंजार की 40 पंचायतों के प्रतिनिधियों का सात चरणों में प्रशिक्षण पूरा

वन अधिकार कानून के क्रियान्वयन को बंजार में मिलेगी रफ्तार, पंचायत प्रतिनिधियों को दी कानून की जानकारी। 172 सामुदायिक अधिकार पत्र स्वीकृत, वितरण और राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने की तैयारी। गुशैनी/बंजार(परस राम भारती):-...
article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों के लिए बड़ी खबर: कृषि मशीनरी पर 50% तक सब्सिडी, आवेदन के लिए सिर्फ 2 दिन

एएम नाथ। शिमला : 28 सितंबर। हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए कृषि मशीनरी खरीद को लेकर महत्वपूर्ण अवसर सामने आया है। राज्य में आधुनिक कृषि उपकरणों को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क़ोट फतूही में श्रद्धापूर्वक संपन्न हुई श्रीमद्भागवत कथा

माहिलपुर/दलजीत अजनोहा ; ज़िला हुसियारपुर के कस्बा क़ोट फतूही में नगरवासी, दुकानदारों, एनआरआई भाइयों और क्षेत्रीय संगतों के सहयोग से श्रीमद्भागवत कथा एक निजी पैलेस में निरंतर श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। इस कथा का...
Translate »
error: Content is protected !!