विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का प्रवास कार्यक्रम जारी : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ 11 मार्च को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में होंगे शामिल

by
एएम नाथ। चंबा, 7 मार्च :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत प्रवास के लिए आज (वीरवार) देर सांय सिहुन्ता पहुंचेंगे।
विभागीय प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा अध्यक्ष 8 मार्च को राजकीय महाविद्यालय सिहुन्ता के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 9 मार्च को राजकीय महाविद्यालय चुवाडी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में  मुख्य अतिथि  भाग लेंगे।
जारी प्रवास कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को कुलदीप सिंह पठानिया ग्राम पंचायत सुदली के गांव कुट के लिए संपर्क सड़क  का शिलान्यास  करेंगे तथा दोपहर बाद ग्राम पंचायत बगढार के छन्नू गांव के लिए पेयजल योजना का शिलान्यास करेंगे और लोगों की समस्याएं  सुनेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 11 मार्च को  मुख्यमंत्री  हिमाचल प्रदेश  सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में भटियात विधानसभा क्षेत्र के उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में  आयोजित होने वाले  सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में  शामिल होंगे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इंटेलीजेंस फेलियोर- DG CID सतवंत अटवाल पर गिरी गाज : डॉ अतुल वर्मा को सौंपा जिम्मा

एएम नाथ। शिमला :  शिमला में राज्यसभा सीट के लिए हुए हाई वोल्टेज ड्रामा के बीच इंटेलीजेंस फेलियोर के मामले में DG CID सतवंत अटवाल पर गाज गिरी है। उनसे डीजी सीआईडी का पद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फोक मीडिया के माध्यम से कलाकारों ने दी सरकार की योजनाओं की जानकारी

एएम नाथ।  चंबा,(तीसा) 23 जनवरी :   चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम भंजराडू में आयोजित सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित विशेष प्रचार सामग्री का वितरण कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें अभिभावक – डॉ शांडिल

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि की शिरकत शिमला, 18 जून – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल ने अभिभावकों से आहवान करते हुए कहा कि वह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र को SIR का नोटिस, मचा बवाल : चुनाव आयोग ने बता दी वजह

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची की SIR की प्रक्रिया के तहत सुनवाई हो रही है. सुनवाई को लेकर कई विवाद पैदा हुए हैं. क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद शमी से लेकर सांसद देव को सुनवाई के...
Translate »
error: Content is protected !!