डॉ. जनक राज पर FIR से गरमाई हिमाचल की सियासत : बिना अनुमति मेडिकल कैंप लगाने का मामला

by

एएम नाथ। हमीरपुर। नादौन के गीता भवन में बिना विभागीय अनुमति स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के मामले में भरमौर से भाजपा विधायक और न्यूरोसर्जन डॉ. जनक राज के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। स्वास्थ्य विभाग की शिकायत पर नादौन थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125 के तहत मामला दर्ज किया है।

फिलहाल मामले में डॉ. जनक राज को नामजद किया गया है। पुलिस जांच के दौरान शिविर आयोजित करने वाली अमोघ संकल्प संस्था के पदाधिकारियों और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है।

मरीजों को दे रहे थे चिकित्सकीय सलाह

बुधवार को अमोघ संकल्प संस्था की ओर से गीता भवन में न्यूरो रोग जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया था। शिविर में डॉ. जनक राज मरीजों की जांच कर उन्हें चिकित्सकीय सलाह दे रहे थे।

स्वास्थ्य विभाग को शिविर के आयोजन की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और विभागीय टीम मौके पर पहुंची। टीम ने आयोजकों से शिविर आयोजित करने की अनुमति से जुड़े दस्तावेज मांगे। इस दौरान डॉ. जनक राज और अधिकारियों के बीच तीखी बहसबाजी भी हुई।

होटल से निजी भूमि और फिर गीता भवन पहुंचा आयोजन

जानकारी के मुताबिक, शिविर पहले नादौन बाजार स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया जाना था। बाद में भट्ठा में निजी भूमि पर आयोजन की योजना बनाई गई, लेकिन वहां भी व्यवस्था नहीं हो सकी। इसके बाद बुधवार सुबह गीता भवन में शिविर आयोजित किया गया।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम के मौके पर पहुंचने के बावजूद मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण शिविर करीब शाम 4 बजे तक चलता रहा।

मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री

शिविर के दौरान भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भी कार्यकर्ताओं के साथ गीता भवन पहुंचे। इसके बाद मौके पर माहौल और गरमा गया।

वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और डॉ. जनक राज के बीच हाल में मरीजों के इलाज को लेकर हुई बयानबाजी के बीच यह मामला सामने आने से राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

पुलिस बोली- जांच जारी

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलवीर ठाकुर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी हाई स्कूल रोपड़ी के मेधावी विद्यार्थियों को विधायक लखनपाल ने बांटे पुरस्कार : विकास कार्यों में नहीं होनी चाहिए कोई राजनीति: इंद्र दत्त लखनपाल

बड़सर 27 जनवरी। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने शनिवार को राजकीय उच्च पाठशाला रोपड़ी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायतों में हो रहा सर्वांगीण विकास : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ….शुक्रवार को उप मण्डल जुब्बल में दो विकासात्मक कार्यों का निरीक्षण किया

एएम नाथ।  जुब्बल  :  जुब्बल के समीप डकैड़ में निर्माणाधीन शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (SIEMAT) के निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहा कि यह संस्थान जुब्बल क्षेत्र में बनने वाला एक बड़ा और...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

भाजपा नेता की पत्नी की मौत : 6 पुलिसवालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद : खनन माफिया का पीछा करते हुए उत्तराखंड पहुंची UP पुलिस के एनकाउंटर में एक भाजपा नेता की पत्नी की मौत हो गई। जिस वक्त फायरिंग हुई महिला ड्यूटी से लौट रही थी।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुलिस थानों पर 25 दिनों में आठ से ज्यादा हमले : NIA ने पंजाब पुलिस से मांगें इनपुट

चंडीगढ़। माझा रीजन में पिछले 25 दिनों में पुलिस थानों पर आठ से ज्यादा हमले हो चुके है। सभी हमलों पर पंजाब पुलिस के अधिकारी पहले कहते हैं कि कोई धमाका नहीं हुआ और...
Translate »
error: Content is protected !!