विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत  : ककीरा स्कूल के 28 लाख 59 हजार  की राशि से नवनिर्मित साइंस ब्लॉक का किया लोकार्पण 

by
विद्यार्थी जीवन में बहुआयामी गतिविधियां अनुशासन और नेतृत्व  क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण
एएम नाथ। चंबा (ककीरा) :
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा में आयोजित ज़िला स्तरीय अंडर 14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  भाग लिया।
उन्होंने इस दौरान  28 लाख 59 हजार की राशि से नवनिर्मित राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककीरा के साइंस ब्लॉक का लोकार्पण भी किया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता एवं राज्य स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों  को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खेलकूद  प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों  की सुविधा के लिए  डाइट मनी को 120 रुपए से
बढ़ा कर 250 रुपए किया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने विद्यार्थी जीवन में बहुआयामी गतिविधियों  को  अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण बताते हुए  विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ  विभिन्न गतिविधियों में भी हिस्सा लेने को प्रेरित किया। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय स्कूल में विज्ञान भवन के  निर्मित होने से विज्ञान संकाय पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सुविधा उपलब्ध होगी।
कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में ढांचागत सुविधाओं को बढ़ाने के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही है ।  उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा गत 18 माह के के दौरान ज़िला चंबा को विशेष अधिमान देते हुए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्राथमिकता के आधार पर शिक्षकों के रिक्त पदों को  भरा गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान भटियात को एक आदर्श विधानसभा के रूप में विकसित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए जारी विकास कार्यों का जिक्र भी अपने संबोधन में किया।  उन्होंने खेलकूद आयोजन समिति द्वारा राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने तथा विद्यार्थियों को ट्रैकसूट और आवश्यक खेल सामग्री जल्द उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन दिया।
कुलदीप सिंह पठानिया विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धाओं के विजेता खिलाड़ियों को  ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र  पुरस्कार के रूप में प्रदान किए।
विधानसभा अध्यक्ष में इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित प्रवक्ता सुनील कुमार को शाल-टोपी भेंट की तथा 21 हजार की राशि देने की भी घोषणा की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। खेलकूद प्रतियोगिता में ज़िला के 7 खंडों के 386 से अधिक  विद्यार्थी ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम  चेला कृष्ण चंद, एसडीएम भटियात  पारस अग्रवाल, उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह,  अधिशासी अभियंता विद्युत पंकज राठौर, जल शक्ति राकेश ठाकुर, लोक निर्माण नरेंद्र चौधरी, स्थानीय स्कूल  की प्रधानाचार्य  एवं संयोजक खेलकूद आयोजित समिति नीनू चोपड़ा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज जिला स्तरीय एसडीए योजना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को जिले में चल रहे कौशल कार्यक्रमों की गुणवत्ता एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रैगिंग रोकने के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी और समिति के सदस्य : आईएचएम की एंटी रैगिंग समिति की बैठक में एडीएम राहुल चौहान ने दिए निर्देश

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 19 सितंबर। होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान के परिसर में आयोजित की गई। हमीरपुर के एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार पंजीकृत कामगारों और आश्रित बच्चों को विवाह के लिए देगी 2 लाख : नरदेव सिंह

हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड ने लगाए जागरूकता शिविर,   मलाहत और मैड़ी खास में लोगों को दी योजनाओं की जानकारी रोहित भदसाली। ऊना, 16 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लोक सभा चुनाव 2024 के संदर्भ में DC ने ली बैठक : मतदान प्रतिशतता की बढ़ोतरी पर दिया बल

शिमला, 08 दिसंबर – जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां बचत भवन में लोक सभा चुनाव 2024 को लेकर सहायक निर्वाचन अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग...
Translate »
error: Content is protected !!