विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने छलाड़ा में सुनी जन समस्याएं

by

चंबा, ( सिंहुता) 4 दिसंबर : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया नेआज सिहुंता के छलाड़ा में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया । उन्होंने शेष समस्याओं के जल्द समाधान के संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित किया ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी प्राथमिकता है और भटियात विधानसभा क्षेत्र में बिजली, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और सिंचाई सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन और गरीब की सरकार है। सामाजिक सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, जन भागीदारी से सुशासन, जन समस्याओं का त्वरित निवारण, पारदर्शी प्रशासन तथा सभी वर्गों व क्षेत्रों का संतुलित विकास प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आंकाक्षाओं तथा आशाओं के अनुरूप भटियात के विकास के लिए कार्य किया जा रहे हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस सुनाभ सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण चंद चेला सहित विभिन्न पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को समान अवसर देने से विकसित होता है समाज : राय

कस्तूरबा गाँधी छात्रावास करियां में मिशन शक्ति के तहत लैंगिक समानता व मासिक धर्म पर जागरूकता शिविर आयोजित एएम नाथ। चम्बा : महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा कि ओर से शुक्रवार को कस्तूरबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गोली चलने से पहले लिखे 12 पेज, 8 करोड़ की ठगी और मानसिक प्रताड़ना: Ex IPS अमर चहल की खुदकुशी की कोशिश का सच

पटियाला : पटियाला में एक सनसनीखेज घटना हुई। पूर्व IPS अधिकारी अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली और उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को घटनास्थल से...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गोल्ड मैडल जीतने वाली महिला कब्ड्डी टीम की खिलाड़ी पुष्पा राणा और ज्योति ठाकुर का डीसी डॉ. जिंदल ने किया सम्मान

धर्मशाला, 13 अक्तूबर। हाल ही में समपन्न हुए एशियाई खेलों में भारत को स्वर्णिम विजय दिलाने वाली महिला कबड्डी टीम ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है। यह उद्गार जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आतंकवादी गतिविधियों पर केंद्र का प्रहार : जम्मू-कश्मीर के ‘तहरीक-ए-हुर्रियत’ संगठन पर सरकार ने लगाया बैन

नई दिल्ली  :  जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार लगातार एक्शन में है। मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) के बाद अब सरकार ने तहरीक-ए-हुर्रियत पर प्रतिबंध लगाया है। गृह...
Translate »
error: Content is protected !!