विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

by

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के आपदा प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।


उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव भी इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विधानसभा अध्यक्ष ने लाहड़ू-सिहुंता मुख्य मार्ग के पनियाला माता मंदिर के समीप क्षतिग्रस्त हुए हिस्से का निरीक्षण कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को
वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


उन्होंने तथा ग्राम पंचायत टुंडी के अंदर नाला, ग्राम पंचायत समोट के संपर्क मार्ग के समीप त्रिहा गाँव एवं ग्राम पंचायत खदेट के गांव फलाड में आपदा प्रभावित परिवारों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने उपमंडलीय प्रशासन को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने तथा आवश्यक संसाधन उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।


कुलदीप सिंह पठानिया ने प्रभावित परिवारों के सदस्यों से बातचीत करते उन्हें संकट की इस घड़ी में प्रदेश सरकार की ओर से प्राथमिकता के साथ हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम कृष्ण चंद चेला, उप मंडल अधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण वृत्त डलहौज़ी दिवाकर सिंह पठानिया, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण नरेन्द्र चौधरी, जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बद्दी में ड्रग विभाग ने पकड़ा नकली दवाएं बनाने का गिरोह : लाखों की संख्या में दवाइयां बरामद

नालागढ़। हिमाचल के सोलन स्थित औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में राज्य दवा नियंत्रक प्राधिकरण ने नकली दवा बनाने वाले गिरोह को पकड़ा है। आरोपी की पहचान मोहित बंसल पुत्र विनोद बंसल निवासी आगरा के रूप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने ऑपरेशन सिंदूर में घायल वीर जवान व्यास देव से की मुलाकात

रोहित जसवाल।  ऊना, 10 जून। उपायुक्त ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देश सेवा करते हुए गंभीर रूप से घायल हुए हरोली क्षेत्र के बाथू निवासी सब इंस्पेक्टर व्यास देव से उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं जेरियाट्रिक केयर गिवर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु

एएम नाथ। बिलासपुर, 10 नवम्बर: इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा बिलासपुर एवं हेल्प एज इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में “वरिष्ठ नागरिकों के लिए सरकारी नीतियों एवं योजनाओं की जागरूकता” विषय पर एक दिवसीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में जारी कलह प्रदेश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण : जयराम ठाकुर

अर्की अग्निकांड स्थल का दौरा जयराम ठाकुर ने साधा सरकार पर निशाना एएम नाथ। सोलन/अर्की : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को अर्की में हुए भीषण अग्निकांड स्थल का दौरा...
Translate »
error: Content is protected !!