शिमला एयरपोर्ट पर पर्यटन सुविधाएं बढ़ाने और भारतनेट के प्रचार पर जोर : सुरेश कश्यप

by

एयरपोर्ट विस्तार, यात्री सुविधाएं और डिजिटल कनेक्टिविटी पर सांसद सुरेश कश्यप ने दिए निर्देश

₹259 में FTTH कनेक्शन का लाभ हर गांव तक पहुंचे, शिमला एयरपोर्ट पर पर्यटन सूचना केंद्र बनाने का सुझाव

एएम नाथ। शिमला :  शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद सुरेश कश्यप ने मंगलवार को शिमला में एयरपोर्ट एडवाइजरी समिति और बीएसएनएल एडवाइजरी समिति की बैठकों की अध्यक्षता करते हुए एयरपोर्ट सुविधाओं के विस्तार, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर दिया।
एयरपोर्ट एडवाइजरी समिति की बैठक में सांसद ने कहा कि शिमला एयरपोर्ट प्रदेश के पर्यटन और संपर्क व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने एयरपोर्ट परिसर में होटल, होम-स्टे, रेस्ट हाउस और प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन सूचना केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। साथ ही हिमाचली हस्तशिल्प एवं हथकरघा उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री के लिए विशेष काउंटर स्थापित करने की भी बात कही, ताकि पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति और उत्पादों से परिचित कराया जा सके।
बैठक में एयरपोर्ट के भविष्य के विस्तार की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। सांसद ने अधिकारियों को वैकल्पिक स्थानों और भविष्य की जरूरतों का अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए नियमित चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा उड़ानों के आगमन और प्रस्थान के समय डॉक्टर एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता बनाए रखने पर भी बल दिया। इसके अलावा बर्ड हिट की घटनाओं को रोकने के लिए एयरपोर्ट के आसपास की पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने की आवश्यकता जताई।
बीएसएनएल एडवाइजरी समिति की बैठक में सांसद ने भारतनेट परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि भारतनेट के तहत मात्र ₹259 प्रति माह में FTTH (फाइबर टू द होम) कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। यदि किसी गांव के कम से कम पांच परिवार आवेदन करते हैं तो बीएसएनएल वहां फाइबर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराएगा। सांसद ने जनप्रतिनिधियों और पंचायतों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को योजना से जोड़ने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की बसों में रियायती यात्रा सुविधा बहाल करने के लिए मुख्यमंत्री का पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने आभार किया व्यक्त

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक संदीप भारद्वाज के नेतृत्व में भेंट की और उन्हें अपनी मांगों से अवगत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मछुआरा सम्मान निधि के तहत 1,500 मछुआरों को 3,500 रुपये प्रति लाभार्थी हस्तांतरित : मुख्यमंत्री

मछुआरा समितियों पर लगाया गया जुर्माना माफ, कोल्ड स्टोरेज पर सब्सिडी बढ़ाकर 80 प्रतिशत की एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज बिलासपुर जिला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के दौरे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा ने गाय के नाम पर केवल राजनीति की है, जबकि गाय और गो पालकों के कल्याण के लिए वर्तमान सरकार ने अनेकों योजनाएं बनाई –  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  राहुल गांधी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुरुवार शाम को राजधानी शिमला लौटे। इससे पहले गुरुवार दोपहर को  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू  ने दिल्ली...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर कोर्ट के पास चली गोलियां : पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर हमले का मुख्य आरोपी घायल

एएम नाथ। बिलासपुर :  हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर कोर्ट के पास गोलीबारी होने का मामला सामने आया है। गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। गोलीबारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।...
Translate »
error: Content is protected !!