मुख्यमंत्री के पास उपलब्धियों का हिसाब नहीं : राकेश जमवाल

by

जनसभा में जनता नहीं जुटी तो रैली को टाउन हॉल की बैठक में बदला

अपने ही नेताओं के राजनीतिक षड्यंत्र से घबराए मुख्यमंत्री

ब्यूरो प्रथम न्यूज। शिमला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाजपा विधायकों और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के पास अपनी सरकार की उपलब्धियां बताने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वह भाजपा के विधायकों की संख्या और आगामी चुनाव परिणामों की भविष्यवाणी करके जनता का ध्यान अपनी सरकार की विफलताओं से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
राकेश जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दावा कि भाजपा के 28 में से 16 विधायक आगामी चुनाव में जीत नहीं पाएंगे, उनकी हताशा और राजनीतिक घबराहट को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता तय करेगी कि कौन विधायक बनेगा और कौन सरकार बनाएगा, मुख्यमंत्री नहीं। भाजपा के विधायकों को लेकर भविष्यवाणी करने से पहले मुख्यमंत्री को अपनी सरकार, मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों के बीच चल रहे असंतोष की चिंता करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को विधानसभा अध्यक्ष के पद से संतोष करने की सलाह देना मुख्यमंत्री की पद की गरिमा के विपरीत है।
जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री जिस कार्यक्रम को बड़ी जनसभा के रूप में प्रस्तुत करना चाहते थे, उसमें जनता की अपेक्षित भागीदारी नहीं हुई। लोगों के न पहुंचने के कारण रैली के स्थान पर टाउन हॉल के भीतर बैठक करनी पड़ी। यह घटना बताती है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से कितनी नाराज है। मुख्यमंत्री जनता के इस रोष से घबराए हुए हैं और इसी कारण विकास एवं जनहित के मुद्दों से ध्यान हटाकर विपक्ष पर निराधार राजनीतिक हमले कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है कि मुख्यमंत्री बाहरी विपक्ष से अधिक अपनी ही पार्टी के नेताओं और मंत्रियों की अंदरूनी राजनीति से परेशान हैं। कांग्रेस के भीतर नेतृत्व की लड़ाई, मंत्रियों के बीच खींचतान और सत्ता के अलग-अलग केंद्रों ने सरकार की कार्यप्रणाली को प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री अपने ही नेताओं और मंत्रियों के राजनीतिक षड्यंत्रों के शिकार होते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन अपनी विफलताओं का दोष भाजपा पर डालने का प्रयास कर रहे हैं।
राकेश जमवाल ने कहा कि तीन वर्षों से अधिक समय बीतने के बावजूद कांग्रेस सरकार के पास जनता के सामने रखने के लिए कोई उल्लेखनीय उपलब्धि नहीं है। विकास कार्य ठप हैं, संस्थान बंद किए गए, कर्मचारी और पेंशनर अपने आर्थिक अधिकारों के लिए परेशान हैं तथा बेरोजगार युवा स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। प्रदेश की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ने के बाद मुख्यमंत्री अब भाषणों और राजनीतिक बयानबाजी के सहारे अपनी सरकार की असफलताओं को छिपाना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री यह समझ लें कि भाजपा को प्रमाणपत्र देने की आवश्यकता नहीं है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का हिसाब करेगी। भाजपा पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी, आर्थिक कुप्रबंधन तथा जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर को मिली तीसरी अल्ट्रा पोर्टेबल एक्स-रे मशीन उपायुक्त राहुल कुमार ने किया शुभारंभ दूरदराज क्षेत्रों में घर-घर होगी टीबी की जांच, 2027 से पहले जिला के सभी हाई रिस्क क्षेत्रों का होगा शत-प्रतिशत कवरेज

बिलासपुर, 27 जून: जिला बिलासपुर में टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में शनिवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एनटीपीसी के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रणौत ने दिशा समिति की बैठक में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा : कार्यों को गति देने और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

एएम नाथ। मंडी, 29 अक्तूबर।  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद एवं समिति की अध्यक्ष कंगना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीएम ने दिया अस्तीफा : मनोहर लाल खट्टर ने मंत्रिमंडल के इलावा पूरे मंत्रिमंडल ने दिया अस्तीफा – डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने लौटाईं सरकारी गाड़ियां

चंडीगढ़. हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । इसके साथ ही पुरे मंत्रिमंडल ने भी अस्तीफा दे दिया है। विधायक दल की मीटिंग में हुए फैसले...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रशासन ने गरली बालिक आश्रम की बेटियों संग मनाया रक्षा बंधन का पर्व

राकेश शर्मा : धर्मशाला/तलवाड़ा । जिला प्रशासन की ओर गरली बालिका आश्रम में बेटियों संग रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सौरभ जस्सल ने बालिका आश्रम...
Translate »
error: Content is protected !!