ऊना-धर्मशाला हाईवे पर दो कारों की भीषण टक्कर, 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत; बेटे और दो पोते-पोती घायल

by

रोहित जसवाल। ऊना/अंब। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब उपमंडल में ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर दिलवां के समीप शुक्रवार सुबह दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में नकड़ोह निवासी 68 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद की मौत हो गई, जबकि उनके बेटे गौरव जसवाल, पोती अन्वी जसवाल और पोते आरव जसवाल घायल हो गए। सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गौरव जसवाल अपने पिता राजेंद्र प्रसाद को दवाई दिलाने के लिए ऊना जा रहे थे। इस दौरान दिलवां के पास उनकी ऑल्टो कार की सामने से आ रही ब्रेजा कार से जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान राजेंद्र प्रसाद ने दम तोड़ दिया।

एयरबैग खुलने से बची अन्य लोगों की जान

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कारों की टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, दोनों वाहनों के एयरबैग खुल जाने से अन्य सवारों को गंभीर नुकसान से बचाने में मदद मिली।

बताया जा रहा है कि ब्रेजा कार में हरियाणा के दो लोग सवार थे, जो सुरक्षित हैं।

मां बगलामुखी मंदिर जा रहे थे ब्रेजा सवार

जानकारी के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद अपने बेटे और पोते-पोती के साथ ऑल्टो कार में ऊना जा रहे थे। वहीं, दूसरी कार ब्रेजा में सवार लोग हरियाणा के पिहोवा से मां बगलामुखी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दिलवां के समीप ब्रेजा चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रही ऑल्टो कार से टकरा गया।

टक्कर के बाद घूम गई ब्रेजा कार

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ब्रेजा कार दुर्घटना के बाद घूमकर विपरीत दिशा में हो गई। हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों ने दोनों वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

हाईवे पर लगा जाम, पुलिस ने यातायात किया बहाल

हादसे के कारण ऊना-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सड़क पर वाहन एक ही लेन से गुजरते रहे, जिससे जाम की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य करवाया।

डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने हादसे के संबंध में ब्रेजा चालक युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आएगा श्वेत पत्र, सुक्खू बोले- जनता के सामने होगा दूध का दूध और पानी का पानी

एएम नाथ। शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में कैबिनेट मंत्रियों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा पर जमकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिन्हें मुझे मत नहीं भी दिया वह भी मेरे अपने है और मैं विना भेदभाव के गांव का सर्वपक्षी विकास प्रधान व बार्ड मैबरों को साथ लेकर करेगे: बलदेव

हरोली : गांव सैसोवाल का बलदेव कृष्ण का उप प्रधान चुने जाने से हरोली हलके में ख्ुाशी की लहर चल रही है। बलदेव कृष्ण एक आम परिवार से है और टाहलीवाल में एक उद्यौगिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

18 अप्रैल को करियां में बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति: सहायक अभियंता तेजू राम ठाकुर

एएम नाथ। चंबा :  सहायक अभियंता तेजू राम ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल चंबा नं.1 के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 18 अप्रैल (शनिवार) को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीड़ में पैराग्लाइडिंग करती महिला पायलट की उड़ान भरने के दौरान गिरने से मौत

एएम नाथ। धर्मशाला :   जिला कांगड़ा के विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़ से उड़ान भरने वाली एक महिला पायलट की पैराग्लाइडिंग करते समय गिरने से मौत हो गई। मृतक पायलट रितु चोपड़ा पत्नी आशुतोष...
Translate »
error: Content is protected !!