विकसित भारत मोदी की गारंटी है जो बाक़ी गारंटियों की तरह पूरी होगी : जयराम ठाकुर

by

अबकी बार होगा चार सौ पार, नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे तीसरी बार
हर बूथ से 370 से ज़्यादा वोटों से ज़्यादा बढ़त से भाजपा देगी डॉ मुखर्जी को श्रद्धांजलि
हिमाचल में इस बार रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी भाजपा
बजट से भी निराश हिमाचल के लोग कांग्रेस को सिखाएँगे सबक़
एएम नाथ। शिमला :
जयराम ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत अब भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के नायक नरेन्द्र मोदी की गारंटी है, जो उनके द्वारा दी गई बाक़ी गारंटियों की तरह निर्धारित समय में पूरी होगी। इस संकल्प को हर भारतीय का सहयोग मिल रहा है। बहुत ही जल्दी भारत विकसित देशों के साथ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य बड़ा है, कठिन है लेकिन प्रधानमंत्री के लिए वह लक्ष्य ही क्या जो दुष्कर और असाध्य न हो। देश में डीबीटी के माध्यम से 34 लाख करोड़ लोगों के खाते में बिना एक पैसे के भ्रष्टाचार के भेजना भी कठिन कार्य था। दस करोड़ शौचालय, चार करोड़ आवास, 80 करोड़ लोगों को गरीब कल्याण अन्न, 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि, 60 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के इलाज के दायरे में लाना भी कोई आसान काम नहीं था लेकिन यह सारे लक्ष्य प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में निर्धारित समय में हासिल हुए। जो काम सत्तर साल में नहीं हुआ, उससे ज़्यादा काम दस साल के दौरान हुआ। दुनिया में भारत की साख बढ़ी हैं, चाहे वैश्विक स्तर पर हुई बड़ी घटनाओं में भारत लोगों का वापस लाने का लक्ष्य हो या क़तर में फाँसी की सज़ा पाए भारतीयों की रिहाई। पूरी दुनिया ने प्रधानमंत्री की ताक़त देखी है।
जयराम ठाकुर ने कहा कि इस बार चार सौ पार के आँकड़े के साथ नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बीजेपी को 370 से ज़्यादा सीटें मिलेंगी। हमारे लिए 370 केवल एक आंकडा नहीं बल्कि एक भावना है। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण रखने के लिए जम्मू–कश्मीर से धारा 370 को हटाने को लेकर अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। अब धारा 370 समाप्त होने के बाद देश भी बीजेपी को 370 से ज़्यादा सीटें देकर अपनी श्रद्धॉंजलि अर्पित करेगी। बीजेपी हर बूथ पर 370 वोटों से ज़्यादा की बढ़त हासिल करेगी।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की अलोकप्रियता का ग्राफ़ आसमान पर पहुंच गया है। झूठी गारंटियों और वादों के बाद की रही कसर सरकार के दूसरे बजट ने निकाल दी। सरकार का यह बजट उनकी बाक़ी बातों की तरह सिर्फ़ ज़ुबानी जमाखर्च निकला। विकास के लिए खर्च किए जाए वाले पूँजीगत व्यय में कटौती की गई। ग़रीबों के लिए कोई योजना नहीं लाई गई। गारंटियों के मामले में इस बार भी खामोशी धारण की गई। प्रदेश का हर वर्ग आज परेशान है। सड़कों पर है। प्रदर्शन कर रहा है। न सरकार नौकरी दे रही है और न रोज़गार स्थापित करने में किसी प्रकार की सहायता कर रही है। ऐसे में इस बार प्रदेश की जनता कांग्रेस को हर बूथ हराकर बीजेपी को चार की चारों सीटों पर विजय श्री दिला रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना, बंगाणा में प्रदर्शन : एबीवीपी कार्यकर्ताओं रिजल्ट घोषित के विरोध में किया हिमाचल यूनिवर्सिटी के खिलाफ प्रदर्शन

ऊना। हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) द्वारा फर्स्ट ईयर के घोषित रिजल्ट को लेकर ऊना जिले के विभिन्न कॉलेजों के एबीवीपी कार्यकर्ताओं की ओर से पीजी कॉलेज में जिला संयोजक अरुण कौशल के नेतृत्व में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल प्रबंधन समितियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका कर सकती है अदा – राजिन्द्र गर्ग

बिलासपुर 19 मार्च – समग्र शिक्षा जिला बिलासपुर के सौजन्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बिलासपुर स्थित जुखाला में जिला स्तरीय उत्कृष्ट स्कूल प्रबंधन कमेटी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने इंदिरा स्टेडियम ऊना में 2.25 करोड़ के खेल एवं युवा सशक्तिकरण कार्यों का किया लोकार्पण

रोहित जसवाल / एएम नाथ : ऊना, 11 अप्रैल। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2026 के शुभारंभ उपरांत ऊना स्थित इंदिरा स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा संचालित सामर्थ्य योजना के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटी शिक्षक के 02 पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू 27 फरवरी को

एएम नाथ। रामपुर :  मैसर्ज एडवांस टेक्नोलॉजी कैंपस चाटी (नजदीक रामपुर बस स्टैंड) में आईटी शिक्षक के 02 पदों को भरने के लिए 27 फरवरी 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। यह...
Translate »
error: Content is protected !!