विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 26 जून चम्बा प्रवास पर रहेंगे

by

24 जून को आषाढ़ नाग मेला के समापन समारोह में होंगे मुख्य अतिथि

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया 24 से 26 जून तक जिला चम्बा के प्रवास पर रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप सिंह पठानिया 24 जून को सायं 5:30 बजे उप मंडलीय मुख्यालय चुवाड़ी में आयोजित होने वाले छिंज मेला में मुख्य अतिथि होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष इसके उपरांत रात्रि 8:30 बजे बनीखेत में आयोजित जिला स्तरीय आषाढ़ नाग मेला के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष 25 जून को प्रातः 11:30 बजे लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता उत्तरी क्षेत्र , अधीक्षण अभियंता डलहौजी वृत, अधिशासी अभियंता चुवाड़ी मंडल सहित लोक निर्माण विभाग के विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ डलहौजी में बैठक करेंगे।
कुलदीप सिंह पठानिया अपने प्रवास कार्यक्रम की निरंतरता में 26 जून को प्रातः 11:30 बजे द न्यूज रडार अंग्रेजी समाचार चैनल द्वारा दरबार हॉल में आयोजित शाइनिंग स्टार अवार्ड्स कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे तथा जिला चम्बा के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की मेरिट सूची में आने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पत्नी सोनम ने हनीमून पर 2186 KM दूर से बुलवाए थे भाड़े के किलर्स : एक फोन कॉल से कैसे खुला राजा रघुवंशी की हत्या का राज

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी ने सोनम से शादी की. दोनों परिवार इस शादी से बेहद खुश थे. शादी के बाद हर कपल की तरह राजा-सोनम ने भी हनीमून पर जाने का प्लान बनाया....
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : नरदेव सिंह कंवर……अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर स्वारघाट में भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का भव्य आयोजन

एएम नाथ। स्वारघाट, 1 मई : अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज स्वारघाट में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जल्द से जल्द कार्रवाई करे विभाग: डीसी

ऊना, 10 दिसंबर: उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री द्वारा ऊना जिला में की गई विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की घोषणाओं को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

*बल्क ड्रग पार्क पर फैलाई जा रही भ्रांतियों को लेकर डीसी ऊना का बड़ा बयान….विकास और पर्यावरण का संतुलन हमारी प्राथमिकता, वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय संतुलन के साथ किया जा रहा परियोजना का क्रियान्वयन*

*लोगों से अपील….सोशल मीडिया की अफवाहों पर न दें ध्यान, परियोजना स्थल पर मीडिया वॉकथ्रू, अधिकारियों ने दी ऑन-स्पॉट ब्रीफिंग* रोहित जसवाल।  पोलियां (हरोली,ऊना), 8 जुलाई. ऊना जिले के हरोली विकास खंड में निर्माणाधीन...
Translate »
error: Content is protected !!