30 अप्रैल से पहले हों हिमाचल में पंचायत चुनाव : हाईकोर्ट

by

हिमाचल में पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए हाईकोर्ट ने दिया अंतिम फैसला

कहा, पंचायतीराज विभाग, चुनाव आयोग और राज्य सरकार आपस में बैठकर पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए बनाए रणनीति

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव को समय पर करवाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह अंतिम फैसला आया। अदालत ने राज्य निर्वाचन आयोग को 30 अप्रैल से पहले चुनाव करवाने के आदेश पारित किए। साथ ही हाईकोर्ट ने पंचायतीराज विभाग, चुनाव आयोग और राज्य सरकार को आपस में बैठकर पंचायत चुनाव समय पर करवाने के लिए रणनीति बनाने को कहा। अदालत ने कहा कि सांविधानिक संस्थाओं को बनाए रखने के लिए चुनाव को अनिश्चितकाल तक स्थगित नहीं किया जा सकता। इस मामले की सुनवाई न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर और न्यायाधीश रोमेश वर्मा की खंडपीठ ने की। अदालत के आदेशानुसार 20 फरवरी से पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। 30 अप्रैल को चुनाव होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पार्वती चरण-दो से प्रदेश सरकार को मिलेगा 270 करोड़ का राजस्व : सरकार के हिस्से में आएगी 37 करोड़ यूनिट

एएम नाथ। शिमला :  आर्थिक तंगी से जूझ रही प्रदेश सरकार को पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण दो से सालाना 270 करोड़ रुपये का राजस्व मिलेगा। 800 मेगावाट की पार्वती दो परियोजना में बिजली उत्पादन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मोहाली ब्लास्ट : हमलावरों की मदद करने वाला गिरफ्तार

चंडीगढ़ : मोहाली में सोमवार रात को पुलिस इंटेलीजेंस यूनिट के हैडक्वार्टर पर राकेट से चलने वाले ग्रेड से हमला करने के मामले में जांच एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। सूत्रों के मुताबिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लायक राम वर्मा डीसी सिरमौर : 4 आईएएस-एचएएस को दिया अतिरिक्त कार्यभार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने चार आईएएस/एचएएस अधिकारियों को अतिरिक्त कार्यभार दिया है। आईएएस अधिकारी राम कुमार गौतम, उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा, आईएएस अधिकारी मनोज कुमार चौहान व डॉ. राजीव कुमार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को होटल मैनेजमेंट डिग्री करने का मौका

हमीरपुर 15 फरवरी। भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टैक्नोलॉजी बेंगलूरू से होटल मैनेजमेंट में तीन वर्षीय या चार वर्षीय डिग्री करने का अवसर है। जिला सैनिक...
Translate »
error: Content is protected !!