एनडीआरएफ टीम जिला में 4 से 16 दिसम्बर तक अयोजित करेगी सामुदायिक अभ्यास

by

ऊना, 24 नवम्बर – प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बचाव बारे जागरूक करने के लिए 4 से 16 दिसम्बर तक जिला के विभिन्न स्थानों पर 14वीं बटालियन की एनडीआरएफ टीम द्वारा सामुदायिक अभ्यास करवाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा 4 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर जिला आपदा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ प्रातः 11 बजे बैठक कर पुलों, इंवेंटरी संसाधनों और जिला में पिछले पांच वर्षों में हुई प्राकृतिक एवं अप्राकृतिक घटनाओं संबंधित जानकारी एकत्रित की जाएगी। इसी कड़ी में 5 दिसम्बर को रावमापा हरोली और 6 दिसम्बर को इंडस इंटर नेशनल यूनिवर्सिटी बाथू में प्रातः 10 बजे छात्रों व कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम उपमंडल गगरेट के तहत 7 दिसम्बर को रावमापा अंबोटा और 8 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे डॉ बीआर अम्बेडकर राजकीय पॉलिटेकनिक अंबोटा में छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उपायुक्त ने बताया कि एनडीआरएफ की टीम द्वारा उपमंडल अंब के तहत 9 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में असुरक्षित प्रोफाइल से संबंधित जानकारी एकत्रित करेगी। 11 दिसम्बर को रावमापा अंब में प्रातः 10 बजे छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी।
उन्होंने बताया कि एनडीआरएफ की टीम उपमंडल बंगाणा के तहत 12 दिसम्बर को रावमापा बंगाणा में प्रातः 10 बजे छात्र/कर्मचारियों के लिए जागरूकता और क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित करेगी तथा 13 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे गोबिंद सागर झील पर डूबने वाले संभावित क्षेत्रों और असुरक्षित प्रोफाइल की जानकारी एकत्रित करेगी।
उन्होंने बताया कि 15 दिसम्बर को प्रात 10 बजे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड पेखूबेला में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाइल बारे बैठक करेंगे। इसके अतिरिक्त 16 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आईऑसीएल, इंडेन बॉटलिंग प्लांट रायपुर सहोड़ां में स्थानीय प्रबंधन अधिकारियों के साथ असुरक्षित प्रोफाईल बारे बैठक करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कनाडा पढ़ने आपने बच्चों को मत भेजो… भारतीय पैरेंट्स को एक्सपर्ट्स ने बताया कनाडा में है कितने बुरे हैं हालात

चंडीगढ़ : कनाडा में पढ़ना बहुत से भारतीयों का सपना है, तभी वे हर साल बड़ी संख्या में यहां एडमिशन लेने पहुंचते हैं। मगर कुछ स्टूडेंट्स के लिए कनाडा में पढ़ने का सपना बुरा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में पानी का प्रचंड प्रहार : बाढ़-बारिश से मचा हाहाकार! इन 5 पॉइंट में जानें अब बाढ़ से कैसे हैं हालात?

चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून के बादल आफत बनकर टूट पड़े हैं। पिछले कुछ दिनों में हुई भारी बारिश के कारण राज्य के सभी 23 ज़िले बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हर शुकवार डेंगू ते वार” के तहत शहर में डेंगू लार्वा की जांच की 

गढ़शंकर,  25 अक्तूबर: सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार के आदेशानुसार एसएमओ डॉ. संतोख राम के नेतृत्व में सिविल अस्पताल गढ़शंकर और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने “हर शुकवार डेंगू ते वार” के तहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलमान भोगपुर ने जीता छमकडी का दंगल

पट्टा मेहलोग, 9 जून (तारा) : विकास खंड पट्टा की ग्राम पंचायत गोयला के तहत माया पूरी धाम छमकड़ी में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के इलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व...
Translate »
error: Content is protected !!