विधानसभा अध्यक्ष ने आपदा प्रबंधन के लिए सतर्कता और समन्वय के दिए निर्देश

by

कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में मानसून-2025 की पूर्व तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष व्यवस्था बनाई जाए सुनिश्चित

आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत 200 आपदा मित्र तथा 1502 यूथ वॉलिंटियर प्रशिक्षित

एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में मानसून-2025 के दौरान ज़िला में बेहतर आपदा प्रबंधन व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर विभिन्न विभागों की पूर्व तैयारियों की समीक्षा को लेकर आज बचत भवन में एक बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में विधायक नीरज नैय्यर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक के दौरान ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से जुड़े सभी प्रमुख विभागों द्वारा बेहतर आपदा प्रबंधन एवं जन सुरक्षा से संबंधित पूर्व तैयारियों एवं उठाए गए आवश्यक कदमों की विभाग बार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को विशेष सतर्कता रखने के साथ सभी हित धारकों के समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर भी जोर दिया।
उन्होंने कहा कि चूंकि प्रदेश में विगत कुछ वर्षों से बादल फटने की घटनाओं में काफी बढ़ोतरी हो रही है। ज़िला चंबा की विषम भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अकस्मात प्राकृतिक आपदाओं की संभावनाओं के चलते संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी सुनिश्चित बनाई जाए और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभागीय कार्ययोजना को व्यवहारिक स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) से अपने अधिकार क्षेत्र के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने, आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत विभिन्न विभागीय कार्य योजना का व्यावहारिक स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए नियमित अंतराल के भीतर समीक्षा एवं स्थलीय निरीक्षण करने को निर्देशित किया।


कुलदीप सिंह पठानिया ने विभिन्न जल विद्युत परियोजना प्रबंधकों राष्ट्रीय उच्च मार्ग, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, राज्य विद्युत बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग सहित प्रमुख विभागीय अधिकारियों को भी समयबद्ध रूप से आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
विधायक नीरज नैय्यर ने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को आपदा से निपटने की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने तथा आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 ए के तहत विभिन्न स्थानों पर आवश्यक मशीनरी एवं सहायक उपकरणों की भी पूर्व उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत विभिन्न विभागीय कार्य योजना की विस्तृत जानकारी रखते हुए बताया कि आपदा प्रबंधन के दृष्टिगत 200 आपदा मित्रों तथा 1502 यूथ वॉलिंटियर को प्रशिक्षण उपलब्ध करवाया गया है। ज़िले मैं आपदा निम्नीकरण से संबंधित कार्यों के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
बैठक में अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने कार्यवाही का संचालन किया।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर राणा, उप मंडल अधिकारी नागरिक पारस अग्रवाल, अनिल भारद्वाज, वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार, रजनीश महाजन, अधीक्षण अभियंता दिवाकर सिंह पठानिया, राजेश मोगरा, राजीव ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन ठाकुर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेएस भारद्वाज, ज़िला विकास अधिकारी ओपी ठाकुर, ज़िला राजस्व अधिकारी विक्रमजीत सिंह सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट के आदेशानुसार -60 वर्षों पुराने शिव मंदिर को शुक्रवार के गिरा दिया – मंदिर गिरने की विरोध में सड़क मार्ग पर उतरे ग्रामीण :

हमीरपुर :   सुजानपुर से थुरल हाईवे पर कुठेड़ा क्षेत्र में हाईकोर्ट के आदेशानुसार अतिक्रमण की जद में आए वर्षों पुराने शिव मंदिर को शुक्रवार के गिरा दिया गया। एक व्यक्ति की शिकायत के बाद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में नशे के खिलाफ युवाओं की आवाज बनेगा एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन : 16 सितंबर को होगा आयोजन, मुख्यमंत्री सुक्खू युवाओं के साथ चलेंगे

रोहित जस्वाल। ऊना, 11 सितंबर। चिट्टा और अन्य नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू वॉकाथॉन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*सेब की बर्फी बन रही खास, पहुंच रही दिलों के पास : जय देवता जाबल नारायण स्वयं सहायता समूह बना रहा सेब की बर्फी

हर महीने 35 हजार रुपये की बर्फी बेच रहा समूह….आर्गेनिक तरीके से बनकर तैयार होती है सेब की बर्फी एएम नाथ :  शिमला ।  हिमाचल प्रदेश का जिला शिमला जहाँ एक ओर अपनी प्राकृतिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल

एएम नाथ।  नालागढ़ :  51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनावों के लिए आज पांच नामांकन पत्र दाखिल किए गए। निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि...
Translate »
error: Content is protected !!