विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी में हरगढ़ और डडियाणा के चो पर बनेंगे दो नए पुल – डॉ. रवजोत सिंह

by

लोगों को मिलेगी आवागमन की बड़ी सुविधा, विकास कार्यों को मिलेगी और रफ्तार
होशियारपुर, 18 जुलाई: पंजाब के जेल एवं एन.आर.आई. मामलों के कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में हरगढ़ और डडियाणा के चोअ पर दो नए पुलों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है और पी.डब्ल्यू.डी. विभाग द्वारा टेंडर लगा दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि इन पुलों के निर्माण से इलाके के हजारों लोगों को आवागमन में आ रही मुश्किलों से स्थायी राहत मिलेगी और गांवों के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि हरगढ़ के चोअ पर बनने वाले पुल की लंबाई 80 मीटर होगी, जबकि डडियाणा के चोअ पर 102.36 मीटर आधुनिक तकनीक से मजबूत पुल का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के दौरान इन चोअ में पानी का बहाव तेज होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पुल बन जाने के बाद स्कूली विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों और आम लोगों के लिए आवागमन सुगम और सुरक्षित हो जाएगा।

कैबिनेट मंत्री रवजोत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के हर क्षेत्र का समान विकास सुनिश्चित कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार बड़े प्रोजेक्ट शुरू किए जा रहे हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं अपने घर के पास ही उपलब्ध हो सकें।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि इन दोनों पुलों के बनने से न केवल रोजाना का आवागमन आसान होगा, बल्कि इमरजेंसी सेवाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि संबंधी कामों में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे इलाके के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों से किए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचौरासी के समस्त निवासियों को इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए बधाई देते हुए कहा कि ये पुल इलाके के विकास में मील के पत्थर साबित होंगे।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर पूर्ण करवाए जाएंगे ताकि लोग जल्द से जल्द इन सुविधाओं का लाभ ले सकें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महिला का शव बरामद, दुपट्‌टे से गला घोटने के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, प्रेमी ने भी फंदा लगाकर दी जान

बठिंडा : बठिंडा के गांव गिलपति के समीप नहियावाला रोड़ पर एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला के गले पर दुपट्‌टा आदि से गला घुटने के निशान पाए गए हैं।...
article-image
पंजाब

शहीदी दिवस को समर्पित दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप आरंभ 

गढ़शंकर, 25 दिसंबर : सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना के सर्किल गढ़शंकर द्वारा माता गुजर कौर जी, चार साहबजादे तथा सरसा नदी के समूह शहीदों को समर्पित सात दिवसीय दस्तार व दुमाला प्रशिक्षण कैंप गुरुद्वारा...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर से श्री सालासर धाम और श्री खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की ए.सी वाल्वो बस को किया रवाना : यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का खर्चा पंजाब सरकार करेगी वहन – जय कृष्ण सिंह रौढ़ी

गढ़शंकर , 19 दिसंबर:   मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ओर से शुरु की गई ‘मुख्य मंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम’ के अंतर्गत आज डिप्टी स्पीकर पंजाब विधान सभा जय...
article-image
पंजाब

बजट की प्रतियां फूंकी : बजट में कर्मचारियों की अहम मांगें, पुरानी पेंशन, डीए, ग्रामीण और सीमा भत्ते की बहाली की अनदेखी का कर्मचारियों का आरोप

विधानसभा में शिक्षा मंत्री के मिडिल स्कूलों को बंद करने के बयान का जोरदार विरोध गढ़शंकर 6 मार्च : पंजाब सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण मांगों की अनदेखी पर...
Translate »
error: Content is protected !!