दिल्ली एयरपोर्ट तक जाएंगी पंजाब की बसे : पंजाबियों के लिए बड़ी राहत

by

चंडीगढ़ :  अब शीघ्र ही पंजाब की सरकारी बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जा सकेंगी।  पंजाब सरकार द्वारा जिला मैनेजरों को पत्र जारी करके वाल्वो बसें भेजने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस संबंधी पंजाब सरकार पनबस विभाग द्वारा डिपो को बकायदा नोटिफिकेशन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा गया है, ताकि किसी यात्री को कोई दिक्कत न हो।
आदेशों में पंजाब के विभिन्न शहरों से वाल्वो बसें शीघ्र ही शुरु किए जाने के बारे में कहा गया है। जिन शहरों से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए वाल्वो बसें भेजी जाएंगी उनमें चंडीगढ़, रूपनगर, जालंधर, लुधियाना, अमृतसर, पठानकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब तथा एसबीएस नगर शामिल है।
बता दें कि भगवंत मान सरकार द्वारा इस मामले के संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पास जोरशोर से मुद्दा उठाया गया था। पिछली कांग्रेस सरकार के समय भी इस मामले को तत्कालीन ट्रांसपोर्ट मंत्री अमरेन्द्र सिंह राजा वडिंग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पास उठाया था, जिस पर उन्होंने इस मामले पर गौर फरमाने का भरोसा दिया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नेपाल में फंसा ऊना का इंजीनियर सुखविंदर रतन : सुरक्षित वापसी के लिए सरकार जुटी, परिवार से सीएम सुक्खू ने की बात

सुखविंदर रतन की सुरक्षित वापसी के लिए हिमाचल सरकार ने तेज किए प्रयास; भारत सरकार से भी संपर्क का भरोसा रोहित जसवाल।  ऊना/शिमला। नेपाल में आई भीषण त्रासदी के बीच हिमाचल प्रदेश के ऊना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हमले से 6 दिन पहले… पहलगाम में ही था पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला CRPF जवान

नई  दिल्ली : पाकिस्तान के लिए जासूस के आरोप में गिरफ्तार हुए सीआरपीएफ जवान से जुड़ी एक अहम जानकारी सामने आयी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक जवान पहलगाम आतंकी हमले से पहले 6 दिन...
article-image
पंजाब

AAP सरपंच की गोलियों मार कर की हत्या : शादी समारोह में ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप… सूट-बूट पहनकर बारात में आए थे हत्यारे

एएम नाथ। अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में उस समय सनसनी मच गई, जब एक मैरिज पैलेस में विवाह पार्टी के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता को गोलियों से भून दिया गया। विवाह...
Translate »
error: Content is protected !!