कैबिनेट में हो सकता बड़ा फेरबदल : हेल्थ विभागअभी मुख्यमंत्री आपने पास ही रखेगे

by

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत मान जल्द ही अपनी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल बजट सेशन के बाद करेंगे तो कुछ मंत्रियों के विभाग भी बदले जा सकते हैं ।इसके इलावा कुछ नए मंत्री कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। कैबिनेट में इस समय 9 मंत्री ही हैं। नई सरकार बनने के समय 10 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी परंतु मंगलवार को एक मंत्री बर्खास्त किए गए हैं। वैसे पंजाब में मुख्यमंत्री के अलावा 17 मंत्री बन सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक पार्टी की अब तक की समीक्षा में मुख्यमंत्री भगवंत मान की कैबिनेट में 6 मंत्रियों का काम बढिय़ा पाया गया है, जबकि तीन मंत्रियों के काम पर तसल्ली जताई गई। पार्टी ने समीक्षा में भ्रष्टाचार की तरफ विशेष ध्यान दिया है। पार्टी छह महीनों तक मंत्रियों के काम की समीक्षा करेगी, जिसके बाद पार्टी संयोजक तथा मुख्यमंत्री की सहमति से मंत्रियों के विभाग बदले जाएंगे।
‘आप’ की समीक्षा में 6 नाम शामिल है, जिनका काम बढिय़ा पाया गया और इसमें सबसे पहला नाम हरपाल सिंह चीमा का है। उनके पास सरकार का महत्वपूर्ण वित्त मंत्रालय है। दूसरे नंबर पर पंचायत मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल हैं। शिक्षा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर को तीसरे नंबर पर रखा गया है। इसके अलावा कैबिनेट मंत्री लालचंद, हरजोत सिंह बैंस तथा हरभजन सिंह ईटीओ का कार्य बढिय़ा बताया गया है। इसके साथ ही डा. बलजीत कौर, लालजीत सिंह भुल्लर तथा ब्रह्म शंकर जिंपा के कार्य पर तसल्ली जताई गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

स्कूटी सवार युवती से दिनदहाड़े तीन झपटमारों ने बैग छीना और फरार

नवांशहर  :   गढ़शंकर बाइपास पर कल बुधवार की देर शाम अपने काम से वापस घर लौट रही स्कूटी सवार युवती से बाइक सवार तीन झपटमारों द्वारा झपटमारी करने की जानकारी प्राप्त हुई है।...
article-image
पंजाब

सीआरपीएफ जलंधर ने एसटीएफसी कश्मीर को 3-1, बद्दो अकेडमी ने जेसीटी एफए को 3-2 और एफए पालदी ने आनंदपुर साहिब को पेनल्टी किक्स में 6-5 से हरा कर जीत की दर्ज

61वे ऑल इंडिया प्रिंसिपल हरभजन सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन गढ़शंकर, 18 फ़रवरी : श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कालेज माहिलपुर के खेल स्टेडियम में प्रिंसिपल हरभजन सिंह सपोर्टिंग क्लब के प्रधान...
article-image
पंजाब

पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का हाई कोर्ट का कड़ा आदेश

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय ने पंजाब के हजारों पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए राज्य सरकार को लंबित संशोधित पेंशन और महंगाई भत्ता का बकाया भुगतान करने का आदेश दिया है।...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल होशियारपुर में एसबीआई द्वारा सेनेटरी पैड इंसीनरेटर और किट्स का वितरण

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : समाज कल्याण और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत स्थानीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी...
Translate »
error: Content is protected !!