विधानसभा बुलाने पर कैबिनेट की सिफारिशों को स्वीकार करना राज्यपाल का कर्तव्य: सुप्रीम कोर्ट

by

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार के कैबिनेट ने प्रस्ताव पारित कर राज्यपाल से विधानसभा का बजट सत्र तीन मार्च से बुलाने की अनुमति मांगी थी। राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने इस बजट सत्र को बुलाने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी।
पंजाब सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को यह जानकारी दी। सॉलिसिटर जनरल ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि राज्यपाल ने 3 मार्च को सुबह 10 बजे विधानसभा बुलाने का आदेश पारित किया है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पंजाब सरकार राज्यपाल द्वारा मांगी गई जानकारी देने के लिए बाध्य है। पंजाब सरकार और गवर्नर के बीच टकराव पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संवैधानिक अधिकारियों को आधिकारिक संचार में निश्चित स्तर की बातचीत को बनाए रखना है। साथ ही, विधानसभा बुलाने पर कैबिनेट की सिफारिशों को स्वीकार करना भी राज्यपाल का कर्तव्य है। इससे पहले पंजाब सरकार की तरफ से कहा गया कि राज्यपाल संविधान का पालन नहीं कर रहे।
इससे पहले गवर्नर की तरफ से विधानसभा का बजट सत्र बुलाने की अनुमति नहीं दिए जाने के खिलाफ पंजाब सरकार सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी। पंजाब सरकार ने सोमवार सुबह अतिरिक्त महाधिवक्ता शादान फरासत के माध्यम से भारत के संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की। इस याचिका पर मंगलवार दोपहर को सुनवाई हुई। इस याचिका में पंजाब के राज्यपाल के प्रधान सचिव को पहले प्रतिवादी के रूप में रखा गया था। याचिका में तर्क दिया गया था कि संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सरकार द्वारा दी गई सहायता और सलाह के अनुसार राज्यपाल को विधानसभा को बुलाना पड़ता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रक्षाबंधन पर पंजाब की 5.30 लाख महिलाओं को मान सरकार का तोहफा, खातों में पहुंची तीसरी किस्त

‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत 3000 से 4500 रुपये ट्रांसफर; अब तक 70.92 लाख महिलाएं रजिस्टर्ड, 181 करोड़ रुपये जारी अमृतसर/चंडीगढ़। रक्षाबंधन के मौके पर पंजाब सरकार ने ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं...
article-image
पंजाब

डीटीएफ द्वारा भीड़ तंत्र द्वारा अध्यापकों को दहशतजदा करने का सख्त नोटिस

स्कूलों में दहशत के स्थान पर सकारात्मक शिक्षा माहौल बनाने का सुझाव गढ़शंकर :  डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम देव सिंह, महासचिव मुकेश कुमार तथा वित्तीय सचिव अश्वनी अवस्थी ने पंजाब...
article-image
पंजाब

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संपूर्ण हिंद किसान सभा के कार्यकर्ता 26, 27, 28 नवंबर 2023 को बड़ी संख्या में चंडीगढ़ पहुंचेंगे : मट्टू

गढ़शंकर : कुल हिंद किसान सभा द्वारा गांव पाहलेवाल में जगदेव सिंह राणा की अध्यक्षता में मीटिंग हुई। इस सभा को कुल हिंद किसान सभा के राज्य सचिव दर्शन सिंह मट्टू, किसान नेता प्रेम...
article-image
पंजाब

‘वर्चुअल रियलिटी, गेमिंग और कोडिंग’ पर जिला रोजगार ब्यूरो होशियारपुर में कार्यशाला आयोजित

होशियारपुर, 11 अक्तूबर : जिला रोजगार एवं व्यवसाय ब्यूरो और मॉडल कैरियर सेंटर होशियारपुर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा के सहयोग से 10 और 11 अक्तूबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिप्पलांवाला, सेंट जोसेफ...
Translate »
error: Content is protected !!