विधानसभा भर्तियों में हुई धांधली, रद्द होनी चाहिए – नौकरियों में जो बंदर बाट हुई, भाजपा इसका कड़ा विरोध करती : रणधीर शर्मा

by
रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला : भाजपा नेता एवं श्रीनयना देवी से विधायक रणधीर शर्मा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा 31 जनवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के सचिवालय ने दो अलग-अलग अधिसूचना जारी करके 14 लोगों को नियुक्तियां दीं।
इसमें से पांच नियुक्तियां तो विधानसभा अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र, पांच हमीरपुर से मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से, दो तीन नियुक्तियां विधानसभा उपाध्यक्ष के क्षेत्र सिरमौर से की गईं। उन्होंने कहा कि नौकरियों में जो बंदर बाट हुई, भाजपा इसका कड़ा विरोध करती है। उन्होंने पूछा कि क्या इन नौकरियों को देने के लिए पारदर्शिता नहीं बरती गई ? क्या योग्यता और आरक्षण अधिकार रखे गए ? अगर रखे गए तो क्या योग्य लोग इन्हीं तीन विधानसभा क्षेत्रों में थे ? क्या बाकी प्रदेश में कोई योग्य व्यक्ति ही नहीं था ?
भाजपा का आरोप है कि धांधली करके इन पदों पर मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चहेतों को नौकरियां दी गईं। रणधीर ने कहा कि किसी के ड्राइवर के बेटे को नौकरी दे दी गई, किसी के सोशल मीडिया इंचार्ज को दे दी गई। इस तरह से जो नौकरियां दी गईं यह प्रदेश के बेरोजगारों के साथ भद्दा मजाक है। सरकार ने जो पांच लाख सरकारी नौकरियां योग्यता के आधार पर और आरक्षण लागू करके देने की गारंटी दी थी, उसकी धज्जियां उड़ाने का यह जीता जागता उदाहरण है। उन्होंने नियुक्तियों की जांच करने की मांग उठाई। इसलिए इन नियुक्तियों को रद्द करके पारदर्शिता के आधार पर पद भरे जाने चाहिए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

स्पर्श से संबंधित समस्याएं सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 25 व 26 मई को

ऊना, 23 मई – जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना के प्रांगण में 25 व 26 मई को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक स्पर्श पोर्टल से संबंधित समस्याओं को सुलझाने हेतू भूतपूर्व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शीर्ष सेना प्रशिक्षण सम्मेलन : परिचालन और रणनीतिक स्तर पर समकालीन और उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए भारतीय सेना की परिचालन तत्परता सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण

रोहित भदसाली।  शिमला 13 सितंबर – लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा, अति विशिष्ट सेवा पदक, सेना पदक, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, सेना प्रशिक्षण कमान, शिमला ने दिनांक 12 और 13 सितंबर 2024 को शीर्ष...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

Himachal News : उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावना : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने टिकेंद्र पंवर की पुस्तक का विमोचन किया शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार सायं शिमला के गेयटी थियेटर में नगर निगम शिमला के पूर्व उप-महापौर टिकेंद्र पंवर द्वारा संपादित...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पॉक्सो मामले में 6 साल की देरी से दाखिल की चार्जशीट : कोर्ट ने जांच अधिकारी को लगाई फटकार

नई दिल्ली।  दिल्ली की एक अदालत ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के मामले में छह साल की देरी के बाद चार्जशीट दाखिल करने पर जांच अधिकारी (IO) को फटकार लगाई है. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अनु...
Translate »
error: Content is protected !!