पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 24 फरवरी से स्क्रीनिंग प्रक्रिया

by
हमीरपुर । हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में पूर्व सैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे है और पूर्व सैनिकों के लिए विभिन्न विभागों में कोटा प्रदान किया गया है । जिनको भरने के लिए पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर कार्य कर रहा है। पुलिस महानिदेशक शिमला द्वारा पुलिस कांस्टेबल के 123 पदों को भरने की अनुमति प्रदान की गई है। एक जनवरी 2022 से एक जनवरी 2024 के बीच सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक और दसवीं पास है वहीं पूर्व सैनिक ही साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
                     बता दे कि इन पदों को भरने के लिए साक्षात्कार प्रक्रिया 24 फरवरी से शुरू होगी जो कि 20 मार्च तक चलेगी। पूर्व सैनिक निदेशालय के माध्यम से 123 पदों पर भर्ती की जा रही है। जिसमें सामान्य श्रेणी के 74, अन्य पिछड़ा वर्ग के 16, अनूसूचित जाति के 24 व अनूसूचित जनजाति के नौ पदों पर साक्षात्कार प्रक्रिया होगी। प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के लिए पूर्व सैनिक रोजगार सेल हमीरपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। पूर्व सैनिक अपने विभिन्न दस्तावेजों में डिस्चार्ज बुक,व्यावसायिक और तकनीकी प्रमाण पत्र,रोजगार कार्यालय का कार्ड, हिमाचली प्रमाण पत्र और शपथ पत्र लेकर ही साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
वहीं पूर्व सैनिक रोजगार सेल के अधिकारी रविंद्र कुमार ठाकुर ने बताया कि रिक्त 123 पदों के लिए प्रदेश के सभी जिला के पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के 12 जिला में से 5 जिला को रोजगार सेल के पूर्व सैनिकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के 12 जिला में से 5 जिला को रोजगार सेल के माध्यम से बुलाया जाएगा जबकि अन्य जिला के पूर्व सैनिको को जिला बाई ही बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले पूर्व सैनिक अपने विभिन्न दस्तावेजों के साथ ही साक्षात्कार में भाग ले सकते है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अगर कोई हमसे गलती हुई है तो क्षमा करें देवी देवता : 2023 की आपदा के बाद प्रभावी कदम उठाने की बजाय सोई रही सरकार : जयराम ठाकुर

सरकार को बयानबाजी के बजाय प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता मुख्यमंत्री राजनीति से बाहर निकले और अपनी जिम्मेदारी उठाएं क्या सुक्खू सरकार ने 2023 आपदा के लिए केंद्र से मिले पैसे आपदा प्रभावितों को...
हिमाचल प्रदेश

आवश्यक वस्तु मूल्य निर्धारण अधिसूचना आगामी दो माह तक लागू रहेगी : डीसी

ऊना  : आम जनता व उपभोक्ताओं को बाजार में गुणवत्तापूर्ण व उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता के मद्देनजर जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने जमाखोरी व मुनाफाखोरी रोकथाम आदेश 1977 के अन्तर्गत एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी में मजदूर दिवस पर श्रमिकों ने उठाई शोषण के खिलाफ आवाज।

बीबीएन, 1 मई (तारा) :अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आज हिंदुस्तान फूड लिमिटेड, बद्दी के गेट पर श्रमिकों द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मजदूर साथियों को मजदूर दिवस की हार्दिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारत में पहली बार बड़े स्तर पर राफ्टिंग प्रतियोगिता का होगा आयोजन : 16 से 23 सितंबर तक पंदोआ में आयोजित की जाएगी एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप – उपायुक्त

उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीती हुई टीमों के अतिरिक्त विश्व की 20 टीमें लेंगी भाग शिमला 09 जून – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहाँ एनआईसी हॉल में एशियन...
Translate »
error: Content is protected !!