विधायकों को उकसाकर प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह ने लिया यू-टर्न : बहुमत ही नहीं नज़रों से भी गिर गई है सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर

by
विक्रमादित्य सिंह को दिया नया नाम कहा- अब ’’पल पल पलटूराम’’ के नाम से पहचाने जाने लगे हैं विक्रमादित्य सिंह
बल्ह में अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यक्रम में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर
एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवम नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रविवार को मंडी में संसदीय क्षेत्र मीडिया सेंटर का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारवार्ता में एक के बाद एक कांग्रेस पर ताबरतोड हमले किए। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सुक्खू सरकार न केवल बहुमत से गिर चुकी है बल्कि लोगों की नज़रों से भी उत्तर चुकी है। ऐसे में हिमाचल में उपजे इस राजनीतिक हालात के लिए भाजपा को दोष देना कांग्रेस नेता बंद करें और मैं बड़ा सपष्ट कर देना चाहता हूं कि इसके लिए कोई कसूरवार है तो स्वयं मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू हैं। उन्होंने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि वे पल पल पलटुराम हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के बागी विधायकों को उकसाने में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका अहम थी लेकिन विधायकों को उकसाने के बाद खुद दोनों ने यू-टर्न ले लिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रतिभा और विक्रमादित्य सिंह की भूमिका के बारे में वे कभी बाद में और विस्तार से बात भी  करेंगे और खुलासा भी लेकिन दोनों ने सीएम सुक्खू और अपनी ही सरकार के बारे में जो कुछ कहा उसी से विधायक आक्रोषित हुए। उन्होंने कहा कि अब विक्रमादित्य सिंह को पलटू राम के नहीं बल्कि ’’पल पल पलटूराम’’ के नाम से पहचाना जाने लगा है। वो अपने हर बयान से पलट जाते हैं। यदि वो चुनावी मैदान में उतरते हैं तो फिर विस्तार से बातें होंगी।
जयराम ठाकुर ने कांग्रेस की तरफ से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत के खिलाफ की जा रही टिप्पणीयों पर बोलते हुए कहा कि इस विषय पर कंगना रनौत पहले ही स्पष्टीकरण दे चुकी है लेकिन कांग्रेस इसका दुष्प्रचार करने में जुटी हुई है। पार्टी ने सभी बातों को ध्यान में रखते हुए ही कंगना को टिकट देकर प्रत्याशी बनाया है जोकि कांग्रेस को रास नहीं आ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर कांग्रेस इसे इसी तरह मुद्दा बनाती रही तो फिर इसकी चुनाव आयोग में शिकायत की जाएगी।
 जयराम ठाकुर ने प्रदेश की सुक्खू सरकार पर भी जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि आज हालत यह हो गए हैं कि विधायक सरकार को छोड़कर जा रहे हैं जबकि मौजूदा सांसद चुनाव लड़ने से इनकार कर रही है। लेकिन इन सबके बीच भाजपा को दोषी ठहराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार जनता की नजरों और बहुमत के हिसाब से गिर चुकी है। सीएम को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इसी माह कोर्ट में सुनवाई के लिए सीपीएस की नियुक्ति को लेकर फैसला आने वाला है। अभी 34 विधायकों के साथ बहुमत का दावा भरने वाले मुख्यमंत्री ऐसे में बताएं कि अगर ये छः भी गए तो सरकार आपकी कैसे बचेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में कांग्रेस सरकार ने गैर संवैधानिक तरीके से सीपीएस की  नियुक्ति कर रखी है और जल्द वे जाने वाले हैं। ऐसे में ये सरकार अब नहीं बचेगी।
 इस मौके पर उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, प्रदेश  भाजपा उपाध्यक्ष पायल वैद्य, जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, मंडी  के मेयर वीरेंद्र भट्ट, डिप्टी मेयर माधुरी कपूर, जिला  मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र ठाकुर, प्रवक्ता प्रताप ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी राकेश वालिया, मंडल अध्यक्ष मुनीश कपूर सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे।
मण्डी में भाजपा मंडल बल्ह के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित सम्मेलन में भाग लिया।
मंडी: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बल्ह विधान सभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के हर वर्ग का उत्थान सुनिश्चित हुआ है।
मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आज देश के करोड़ों अनुसूचित जाति वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ प्राप्त हो रहा है। यह क्रम और भी बेहतर तरीक़े से आगे भी चलता रहेगा।  प्रधानमंत्री हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। आमजन मानस की सेवा ही मोदी के राजनीति और जीवन का लक्ष्य हैं। आज देश का हर वर्ग प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के सभी साथी नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने हेतु लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी ग्राम पंचायतों में 21 और 22 जनवरी को होंगी विशेष एंटी चिट्टा ग्राम सभाएं : DC मुकेश रेपसवाल

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने आदेश जारी करते हुए बताया कि नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिले के सभी विकास खंडों की समस्त ग्राम पंचायतों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान में ऊना विस में हो रहा 1000 करोड़ की परियोजनाओं पर काम: सत्ती

सीएचसी उन्नयन व पशु चिकित्सालय भवन बसदेहड़ा की रखी आधारशिला ऊना 16 फरवरी: वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन में हिमाचल प्रदेश अग्रणी राज्यों में शुमार : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला :  नालागढ़ :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन की नालागढ़ तहसील के दभोटा में उत्तर भारत के पहले एक मेगावाट क्षमता के ग्रीन हाईड्रोजन संयंत्र की आधारशिला...
Uncategorized

Khám Phá Thế Giớ

giá xe wave halim 50cc giá xe wave halim 50cc không số đông là một trong số đông trang web tiêu khiển chỉ cần mà lại hơn nữa là một trong điều tới của...
Translate »
error: Content is protected !!