विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में सुनीं लोगों की समस्याएं : शाहपुर में सीवरेज का सीएम से करवाएंगे शिलान्यास: पठानिया

by

धर्मशाला, 29 अगस्त। शाहपुर में सीवरेज योजना का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से शीघ्र शिलान्यास करवाया जाएगा ताकि शाहपुर नगर पंचायत को साफ तथा स्वच्छ बनाया जा सके। यह जानकारी विधायक केवल सिंह पठानिया ने मंगलवार को शाहपुर के वार्ड नं चार में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनने के उपरांत दी। उन्होंने कहा कि सीवरेज योजना के कार्यान्वयन को लेकर शाहपुर नगर पंचायत के प्रतिनिधियों तथा जल शक्ति विभाग के साथ आवश्यक बैठक भी आयोजित की जाएगी ताकि सीवरेज का निर्माण कार्य समय पर पूरा किया जा सके।
उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी तथा शाहपुर को विकसित करने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों के विकास के लिए कृतसंकल्प है तथा इसी दिशा में नौ माह के कार्यकाल में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की कई सौंगातें प्रदान की गई हैं। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि लोगों की समस्याओं के त्वरित निदान के लिए शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है तथा आम जनमानस को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भी कारगर कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक केवल सिंह पठानिया ने सूबेदार उत्तम सिंह के रास्ते की समस्या के बारे राजस्व विभाग के अधिकारियों को तुरंत जमीन की पैमाइश करने के आदेश दिए गए हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा नगर पंचायत अध्यक्ष उषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद आजाद सिंह, शुभम ठाकुर, निशा शर्मा, मनोनीत पार्षद राजीव पटियाल संजीव उपाध्याय पुष्पा जरियाल जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर, किरण कांटा सरिता देवी पंचायत समिति सदस्य श्रीमती आशा देवी, नरेश ठाकुर यू लाइक ट्रेलर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष रश्मि चौधरी, अनिल शर्मा, केवल कुमार, बिंदा ठाकुर, अमर सिंह चंबियाल कुलदीप ,चंबियाल, विनोद चंबियाल, संजीव चंबियल उप प्रधान क्यारी करतार सिंह इंद्र मोहन चंबियाल सहित जल शक्ति विभाग से रज्जाक मोहम्मद, विद्युत विभाग एसडीओ विक्रम शर्मा लोक निर्माण विभाग एसडीओ विपुल पुंज डॉ अरविंद शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीड़ित परिवार को जारी की 4,12,500 रुपए की धनराशि : विधानसभा अध्यक्ष ने मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

चंबा 23 जून: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल सलूणी के तहत ग्राम पंचायत भांदल के गांव थरोली में मृतक मनोहर के परिवार से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाने के फायदों के बारे में जानने के लिए पढ़ें ….माइलेज बढ़ती है

नई दिल्ली : कार हो या बाइक अच्छी तरह से चले इसलिए उसके टायरों में हवा का प्रेशर ठीक रहना जरूरी है। लेकिन उसमें भरी जाने वाली हवा के बारे में ज्यादातर लोग ध्यान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का किया दौरा

ऊना, 26 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण विभाग के कार्यालय और सीएसडी कैंटीन का दौरा किया। अपने दौरे के दौरान, उन्होंने कार्यालय क्षेत्र और सैनिक विश्राम गृह का निरीक्षण...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

लासानी शहादत को समर्पित गुरमति कार्यक्रम : चार साहिबजादों, माता गुजर कौर, शहीद हरशरण कौर और समूह सिंहों शहीदों की शहादत को समर्पित शब्द गुरमति कार्यक्रम का आयोजन

गढ़शंकर :  गढ़शंकर आनंदपुर साहिब रोड पर स्थित शहीद बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा साहिब में श्री सुखमनी साहिब सेवा सोसायटी और सोशल वेलफेयर सोसाइटी गढ़शंकर ने गुरुद्वारा साहिब प्रबंधन कमेटी के सहयोग से...
Translate »
error: Content is protected !!