विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार : नए बजट में शुरू करेंगे कई नए कार्य: इंद्र दत्त लखनपाल

by
बड़सर 18 जनवरी :   विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा है कि प्रदेश सरकार ने पिछले एक वर्ष के दौरान कई कल्याणकारी योजनाएं आरंभ की हैं और आने वाले नए बजट में भी सरकार कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य करेगी। वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जौड़े अंब के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए इंद्र दत्त लखनपाल ने बताया कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में नई योजनाओं के प्राक्कलन तैयार किए जा रहे हैं और आगामी बजट में इन योजनाओं के लिए धनराशि का प्रावधान किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में व्यापक चर्चा की जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों और पंचायत जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि वे क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों के प्राक्कलन तैयार करें, ताकि नए बजट में इन कार्यों के लिए धनराशि का प्रावधान किया जा सके। इंद्र दत्त लखनपाल ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रदेश सरकार ने ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आरंभ किया है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उदघाटन एवं शिलान्यास भी किए जाएंगे।
इस अवसर पर विधायक ने स्कूल को अपनी ओर से 11 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। उन्होंने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
इससे पहले प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह ने मुख्य अतिथि, अन्य अतिथियों और बच्चों के अभिभावकों का स्वागत किया तथा स्कूल की उपलब्धियों की जानकारी दी।
समारोह में उषा लखनपाल, पंचायत प्रधान रजनी, उपप्रधान रमन शर्मा, बीडीसी सदस्य पवन धीमान, अमरनाथ, कुलदीप सिंह, बलदेव सिंह, सतीश शर्मा, टोनी शर्मा, प्रदीप सिंह, देवेंद्र सिंह, दिनेश ठाकुर, स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार, कंप्यूटर लैब के निर्माण में सराहनीय योगदान देने वाले राजकुमार, स्कूल के शिक्षक और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नियोजित विकास व अवैध निर्माण रोकने पर दिया बल : नगर एवं ग्राम योजना विभाग ने बचत भवन चंबा में लगाया जागरूकता शिविर

एएम नाथ। चम्बा : पंचायतों में सुनियोजित एवं संतुलित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उप-मण्डलीय नगर एवं ग्राम योजना कार्यालय, चंबा ने आज(शुक्रबार) को बचत भवन चंबा के सभागार में एक जागरूकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रानी के बलिदान से संबंधित मेले में केवल महिलाएं और बच्चे ही लेते हैं हिस्सा : 11 से 13 अप्रैल तक चंबा का ऐतिहासिक सुही मेला

एएम नाथ। चंबा 20 मार्च :  जिला चंबा का सुप्रसिद्ध व ऐतिहासिक सुही मेला 11 से 13 अप्रैल तक मनाया जा रहा है तीन दिन तक चलने वाले इस मेले में केवल महिलाएं और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बेघरों को आश्रय प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: जय राम ठाकुर

  शिमला- मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बेघरों को आश्रय प्रदान करने और झुग्गी-झौंपड़ियों में रहने वाले लोगों के जीवनस्तर में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां शहरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय किसान संघ ने कृषि मंत्री को मांगपत्र सौंपा

ऊना 12 फरवरी: जिला ऊना भारतीय किसान संघ का एक प्रतिनिधिमण्डल संघ के अध्यक्ष सुरजीत सिंह राणा की अगुवाई में आज अंब उपमण्डल के अन्तर्गत गांव घंडावल में कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर से मिला...
Translate »
error: Content is protected !!