नालागढ़ में राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी खेल प्रतियोगिता को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

by

नालागढ़, 2 जनवरी (तारा) : उप मंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया की अध्यक्षता में आज नालागढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के विषय में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

उपमंडलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की यह कबड्डी खेल प्रतियोगिता 19 से 23 जनवरी, 2026 तक राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह आयोजन देशभर की उभरती खेल प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करेगा। नालागढ़ क्षेत्र के लिए भी यह एक गौरवपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों को इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूर्ण समन्वय के साथ कार्य करना होगा।
उपमंडलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन स्थल की तैयारियों एवं आमंत्रित अतिथियों के ठहराव की समुचित व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, यातायात प्रबंधन, कानून व्यवस्था, चिकित्सा, अग्निशमन व्यवस्था तथा दर्शकों के लिए बैठने, प्रवेश एवं निकास जैसी मूलभूत सुविधाओं को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पाठशाला के प्रधानाचार्यों को विद्यालय परिसर में खेल मैदान अन्य आवश्यक स्थलों की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने, लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यो तथा मार्गों के रख-रखाव, विद्युत बोर्ड को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने तथा जल शक्ति विभाग को आयोजन स्थल एवं ठहराव स्थलों पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग नालागढ़ के अधिकारियों को खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सुविधा के दृष्टिगत प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, पैरा मैडिकल कर्मी एवं एंबुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने, पुलिस विभाग को सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण के लिए कार्य योजना तैयार करने तथा नगर परिषद नालागढ़ को स्वच्छता, साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर सौंपे गए कार्यों को पूर्ण कर नियमित रूप से प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
इस अवसर पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थेे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

39 ग्राम चिट्टे सहित शिमला और पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। शिमला : ड्रग पैडलरों के खिलाफ चल रही “मिशन क्लीन-भरोसा” मुहिम के तहत शिमला पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

40 दिन लगातार चलेगा भंडारा : हवन यज्ञ के बाद श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 11वें विशाल भंडारे का शुभारंभ

गढ़शंकर ।श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त इलाका निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 11वां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जेबीटी के 9 पदों की काउंसलिंग : काउंसलिंग 5 सितम्बर 2023 को नर्सरी मिडल स्कूल धर्मशाला में निर्धारित

धर्मशाला, 7 अगस्त। उप निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा मोहिन्द्र कुमार ने जानकारी दी कि जिले में दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए जे.बी.टी के 9 अनारक्षित पदों को अनुबंध आधार पर बैच वाइज भरा जाना है। उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

. राघव की बर्खास्तगी के विरोध में आए तीन चिकित्सक संगठन …सामूहिक अवकाश पर जाएंगे

एएम नाथ : शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डा. राघव की बर्खास्तगी के फैसले ने प्रदेश के डॉक्टर संगठनों को आमने-सामने ला दिया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए), हिमाचल प्रदेश मेडिकल ऑफिसर...
Translate »
error: Content is protected !!