विधायक की अध्यक्षता में रोजना हॉल में शहर के पुलिस थाना प्रभारियों एवं उप-पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक आयोजित

by

शिमला, 22 दिसम्बर : शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश जनारथा ने आज यहां रोजना हॉल में शहर के पुलिस थाना प्रभारी एवं उप-पुलिस अधीक्षक की बैठक ली।
उन्होंने सुचारू यातायात व्यवस्था एवं नशाखोरी की समस्या पर गहनता से विचार-विमर्श किया और पुलिस अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शहर में युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की समस्या में सामुदायिक भागीदारी एवं पुलिस की सतर्कता पर बल दिया, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाए और नशा निवारण केन्द्रों में पारदर्शिता एवं
आधुनिक सुविधाएं के महत्व पर प्रकाश डाला।
शिमला शहरी के विधायक ने शहर में यातायात व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की और स्थानीय लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया, ताकि शहर में लगातार लगते जाम की समस्या से निजात मिल सके।
उन्होंने बताया कि शहर में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत पार्किंग स्थलों एवं ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा और इन कार्यों में गुणवत्ता का आश्वासन दिया।इस अवसर पर शहर के समस्त थाना प्रभारी एवं उप-पुलिस अधीक्षक सुनिल नेगी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

‘मेरे शहर के 100 रतन’ छात्रवृत्ति कार्यक्रम का 68 निर्वाचन क्षेत्रों में शिक्षा मंत्री ने शुभारंभ किया : सरकारी स्कूल शिक्षा में उत्कृष्टता के उच्च मानक कर रहे स्थापितः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि आजादी के समय हिमाचल प्रदेश की साक्षरता दर लगभग 8 प्रतिशत थी, जो आज बढ़कर 88 प्रतिशत से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादीशुदा प्रेमिका ने की थी हत्या, अब पूरा परिवार गिरफ्तार : 33 दिन बाद अब मर्डर मिस्ट्री का खुल गया राज – पंकज ने बनाया था निशु के नाम का टैटू, 9 साल का था रिलेशन

एएम नाथ।पालमपुर :   पंकज के मर्डर के 33 दिन बाद अब मर्डर मिस्ट्री का राज खुल गया है। इस क्राइम थ्रीलर कहानी की तरह जब परत-दर-परत खुलती है तो हर कोई हैरान है। मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सोलन में जेपी नड्डा की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा : हजारों कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया और ‘भारत माता की जय’ और ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ के लगाए नारें

एएम नाथ । सोलन ; भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के नेतृत्व में सोमवार को हिमाचल प्रदेश के सोलन के माल रोड पर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकास और जनसुविधाओं में शून्य, कर्ज लेने में सबसे आगे है सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर

भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत एएम नाथ। सुन्दरनगर : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की सुक्खू सरकार विकास और जनसुविधाओं के मामले में पूरी...
Translate »
error: Content is protected !!