भारी बारिश से 125 के करीब सड़कें यातायात के लिए बंद, अनावश्यक यात्रा ना करें लोग : उपायुक्त अपूर्व देवगन

by

चंबा, 9 जुलाई : उपायुक्त एवं अध्यक्ष ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अपूर्व देवगन ने कहा है कि लगातार भारी बारिश के चलते सभी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने को लेकर चंबा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता रखने के निर्देश जारी किए हैं । अपूर्व देवगन ने बताया कि ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कारण लोक निर्माण विभाग,जल शक्ति विभाग समेत विभिन्न विभागों की कई परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासन का ध्यान लोगों की सुरक्षा पर है। प्रशासन के तमाम अधिकारी और आवश्यक मशीनरी एवं सहायक उपकरण फील्ड में तैनात किए गए हैं ।
अपूर्व देवगन ने बताया की दोपहर 1 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला में भारी बारिश से लगभग 125 के करीब सड़कें यातायात के लिए बंद हैं ।
इसी तरह 301 विद्युत ट्रांसफार्मर और 61 पेयजल योजनाएं भारी बारिश की वजह से प्रभावित हुई हैं ।
इन्हें यथाशीघ्र बहाल करने के प्रयास जारी हैं। नदियों में जलस्तर खतरनाक तरीके से बढ़ा हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे भी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
उन्होंने बताया कि चमेरा डैम में सिल्ट भरने के कारण उनकी सफाई के लिए डैम के गेट खोले गए हैं। ऐसे में रावी नदी में जल स्तर और बढ़ सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों व पर्यटकों से नदी-नालों के किनारे न जाने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि भारी बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा न करें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनाव व्यय टीमों सहित एआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता।

एएम नाथ। चंबा 8 फरवरी :   लोकसभा चुनाव-2024 के संबंध में गठित चुनाव व्यय निगरानी टीमों सहित एआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘आरोप-प्रत्यारोप छोड़ रिपोर्ट कार्ड दे सरकार’…. भूपेंद्र सिसोदिया ने कांग्रेस से मांगा हिसाब

रोजगार, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और ग्रामीण विकास पर जनता को जवाब देने की मांग; SIR पर बोले—हर पात्र नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रहना चाहिए एएम नाथ। शिमला : । जिला परिषद शिमला के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*32 लाख से बनेगा शाहपुर रेंज ऑफिस कार्यालय का भवन : केवल पठानिया*

राजीव गांधी वन संवर्धन योजना एक सार्थक पहल….सरकारी कार्यक्रमों में जन सहभागिता सुनिश्चित करें अधिकारी एएम नाथ। शाहपुर,5 अप्रैल।  धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत शाहपुर विधानसभा के लंज,करेरी एवं लपियाणा में वन विभाग के...
हिमाचल प्रदेश

पुलिस विभाग में कांस्टेबल के भरें जाएंगे 9 पद

ऊना, 24 नवंबर: पुलिस अधीक्षक संचार एवं तकनीकी सेवाएं शिमला द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के आश्रितों के लिए कांस्टेबल के 9 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी...
Translate »
error: Content is protected !!