सुखबीर सिंह बादल तनखइया घोषित : हुकुमनामा को लेकर विवाद में फैसला

by

पटना : तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब व श्री अकाल तख्त साहिब के बीच हुकुमनामा को लेकर विवाद जारी है। इस मामले को लेकर शनिवार को पंच प्यारों ने जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर अकाली दल के प्रमुख व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को हुकुमनामा के तहत तनखइया घोषित किया।

इससे पहले उन्हें 20 दिन, 10 दिन और 24 घंटे का मोहलत दी गई थी। इससे पहले पंच प्यारों के समक्ष शारीरिक तौर पर उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया था। इस अवधि में उनके उपस्थित नहीं होने पर पंथक मर्यादा के अनुसार पंच प्यारों ने शनिवार को सुखबीर सिंह बादल को तनखइया घोषित करने का फैसला लिया।

बैठक में पंच प्यारों में जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह, अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी ज्ञानी दिलीप सिंह, अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी भाई गुरुदयाल सिंह, सीनियर मीत ग्रंथी ज्ञानी परशुराम सिंह और मीत ग्रंथी भाई अमरजीत सिंह थे।

क्या है पूरा मामला

तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब की ओर से जारी हुकुमनामा में अकाली दल के प्रमुख सह पूर्व पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को भी साजिशकर्ता मानते हुए दस दिनों के अंदर तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में पंच प्यारों के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया था।

उसके बाद 24 घंटे का मोहलत का समय बीतने के बाद 20 दिनों की मोहलत दी गई है। यह मामला तख्त श्री हरिमंदिर के पूर्व बर्खास्त जत्थेदार रणजीत सिंह के पक्ष में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से निर्णय आने के बाद से ही विवाद शुरू हुआ है।

21 मई को पटना साहिब के पंच प्यारों की आपात बैठक में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़राज और तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो बटिंडा के जत्थेदार ज्ञानी बाबा टेक सिंह को तख्त पटना साहिब के जारी तीन हुकुमनामा का उल्लंघन करने में दोषी मानते हुए तनखइया घोषित किया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्फबारी वाले क्षेत्रों में आवश्यक मशीनरी और उपकरणों की उपलब्धता की जाए सुनिश्चित : DC अपूर्व देवगन

चंबा, 17 नवंबर : उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि आपदा प्रबंधन में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए जिले में गठित सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों के समन्वयन पर आधारित प्लेटफार्म को बेहतर बनाया...
article-image
Uncategorized , पंजाब

बब्बर खालसा के आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, एक को मुठभेड़ में लगी गोली

अमृतसर । पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के समर्थन से चल रहे आतंकी नेटवर्क के खिलाफ अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़े एक मॉड्यूल को ध्वस्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3 जिलों में खुलेंगे एसटीएफ के थाने, एनडीपीएस के मामले देखेंगे – एक्शन मोड में सुक्खू सरकार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टा समेत अन्य नशा पहुंचा रहे माफिया की कमर तोड़ने के लिए सरकार एक्शन मोड में आ गई है। एनडीपीएस से संबंधित मामलों की जांच के लिए प्रदेश के तीन जिलों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बड़सर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस , CM सुक्खू ने फहराया तिरंगा और ली मार्च पास्ट की सलामी ….अपना परिवार सुखी परिवार’ और ‘इंदिरा गांधी मातृ शिशु संकल्प योजना’ 2 अक्तूबर से शुरू की जाएगी : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

मुख्यमंत्री ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के बकाया वेतन के लिए अतिरिक्त 20,000 रुपये देने की घोषणा की 2016 से 2021 के बीच सेवानिवृत्त हुए तृतीय श्रेणी पेंशनरों को 35 प्रतिशत तथा प्रथम एवं द्वितीय...
Translate »
error: Content is protected !!