विधायक छीना ने पुलिस के साथ मिलकर लुधियाना के मोती नगर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा : मौके पर दो महिलाएं और एक पुरुष मिले

by

लुधियाना : आम आदमी पार्टी की लुधियाना साउथ से विधायक राजिंदर पाल कौर छीना ने पुलिस के साथ मिलकर पंजाब के लुधियाना के मोती नगर में रेलवे लाइन के पास चल रहे देह व्यापार के अड्डे पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान मौके पर दो महिलाएं और एक पुरुष मिले।

घटनास्थल पर कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है। मोती नगर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से पकड़े गए युवक की पहचान धरमिंदर के रूप में हुई है। मौके से पकड़ी गई महिला ने बताया कि वह सिर्फ पैसे लेने के लिए यहां आई थी।
विधायक छीना ने कहा लोगों ने मुझे बताया था कि उक्त जगह पर वेश्यावृत्ति चल रही है। उक्त इलाके में कुल 5 शेड हैं, जिनमें कई कमरे बने हुए हैं। इन सभी में प्रवासी परिवार रहते हैं। छीना ने कहा कि जब हम आज वहां छापेमारी के लिए पहुंचे तो वहां से चार महिलाएं और दो पुरुष भाग गए।

दो महिलाओं और एक पुरुष को हमने मौके से पकड़ा और मौके पर पुलिस को बुलाया गया और उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। विधायक छीना ने कहा- हमने एसएचओ के साथ पहुंचे एक व्यक्ति की पहचान की है, जो सिविल वर्दी में आया था। वह व्यक्ति अक्सर उक्त जगह से पैसे लेने आता है। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई है। छीना ने कहा- किसी भी आरोपी को माफ नहीं किया जाएगा।
जब विधायक छीना मौके पर पहुंचे तो उन्होंने घटनास्थल की जांच करने आए पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई। विधायक छीना ने पुलिस से पूछा कि लोगों को तो पता है कि उक्त स्थान पर अड्डा चल रहा है, लेकिन आपको कैसे नहीं पता। जिस पर पेट्रोलिंग पार्टी के कर्मचारी ने कहा कि वह सुबह भी उक्त क्षेत्र में छापेमारी करने आया था, तब तक वहां कोई नहीं था। कर्मचारी ने इसकी फोटो भी दिखाई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एक करोड़ दे… मैं गैंगस्टर बोल रहा हूं ….नहीं तो तुझे जान से मार देंगे, ट्रैवल एजेंट को धमकी

फिरोजपुर : फिरोजपुर में इमीग्रेशन कंपनी चलाने वाले ट्रैवल एजेंट को जान से मारने की धमकी मिली। फोन कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताया और कहा कि एक करोड़ रुपये दे दे...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस का बड़ा कदम : 112 डायल करके हाइवे एक्सीडेंट और साइबर अपराध की दें सूचना

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे आपातकालीन सेवाएं और भी बेहतर और सुलभ हो गई हैं। अब, पंजाब में नागरिक 112 डायल करके...
article-image
पंजाब

युवा खेल भलाई बोर्ड में की गई कोचों की नियुकित – वालिया

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : युवा खेल‌ भलाई बोर्ड की ओर से फाइटर स्पोर्ट्स जोन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में युवा खेल भलाई बोर्ड में सुखदीप सिंह बाजवा, अवधेश कुमार और सूरज कुमार...
article-image
पंजाब

2 मई से सरकारी दफ्तर सुबह 7.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खुलेंगे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बताया कि यह फैसला विदेशों की तर्ज

पंजाब सरकार ने गर्मियों के मौसम को ध्यान में रखकर पहली बार सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव करने का फैसला लिया है। दो मई से राज्य के सारे सरकारी दफ्तर सुबह साढे़ सात...
Translate »
error: Content is protected !!