विधायक डेवलपमेंट फंड रोकने के फैसले को लेकर : भाजपा 25 विधायक नए राज्यपाल के पदभार संभालने के बाद उन्हें सौंपेंगे ज्ञापन :

by

शिमला : विधायक डेवलपमेंट फंड रोकने के फैसले को लेकर सरकार भाजपा के निशाने पर कांग्रेस सरकार है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विधायक क्षेत्र विकास निधि की राशि रोककर सरकार ने जनता के हितों से खिलवाड़ किया है। सरकार के इस फैसले के विरोध में भाजपा के 25 विधायक नए राज्यपाल के पदभार संभालने के बाद उन्हें ज्ञापन सौंपेंगे। शिमला में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि पुरानी योजनाओं को बंद करके और पूर्व भाजपा सरकार की तरफ से खोले गए संस्थानों को डिनोटिफाई करके कांग्रेस सरकार अपनी गारंटियों को पूरा नहीं कर सकती।
उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस को प्रदेश के वित्तीय हालात का पता था, तो उसने जनता को लुभाने के लिए क्यों 10 गारंटियां दी? उन्होंने आरोप लगाया कि अपने खर्चो में सरकार कटौती करने को तैयार नहीं है। इसका प्रमाण प्रदेश में उपमुख्यमंत्री और चहेतों को सरकार में कैबिनेट रैंक देना और सीपीएस की नियुक्ति करके जनता पर बोझ डालना है? उन्होंने कहा कि सीपीएस मामले को न्यायालय में चुनौती देने पर भाजपा विचार कर रही है। कांग्रेस सरकार 5 साल तक सत्ता में रहने की स्थिति में प्रदेश को बर्बाद कर देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को श्रीलंका जैसे माहौल का हवाला देकर दहशत पैदा करने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा सरकार की स्थिति की स्पष्ट कर्जे को लेकर
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता से जाते समय प्रदेश पर 69 हजार करोड़ रुपए का कर्जा छोड़ा है, जो पिछली कांग्रेस सरकारों से कम है। वहीं मौजूदा सरकार के सत्ता में आते ही सीमेंट प्लांट पर ताले लटक गए। इस मामले को सुलझाने के लिए सही दिशा में प्रयास नहीं हो रहे हैं, जिससे हजारों लोगों के रोजगार पर संकट आ गया है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैहतपुर में नैशनल अप्रिंटिसशिप (प्रशिक्षुता) मेला आयोजित : एप्रैन्टिसशिप प्रशिक्षण के इच्छुक 35 अभ्यार्थियों ने इस प्रशिक्षुता मेले में भाग लिया

ऊना, 27 सितम्बर – भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मन्त्रालय के निर्देशानुसार तकनीकी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना विकास खण्ड औद्योगिक संघ के सहयोग से सर्विस विल्डींग मैहतपुर में प्रधानमन्त्री नैशनल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जोगिंद्रा सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक पर गंभीर आरोप, टैक्स चोरी और घोटालों की शिकायत

2005 से वित्तीय हेराफेरी का दावा, कई उच्च पदों तक पहुंची शिकायत FIR, OTS और सस्पेंस खातों पर सवाल—फोरेंसिक जांच की मांग तेज एएम नाथ। सोलन : हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित जोगिंद्रा सेंट्रल...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हरोली विद्यालय बनेगा राजीव गांधी आदर्श राजकीय डे-बोर्डिंग स्कूल : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

हरोली में 100 करोड़ से होगी पुरानी सिंचाई योजनाओं की रिमॉडलिंग, *बोले..बच्चों के भविष्य के लिए गढ़ी जा रही है नई हरोली रोहित जसवाल।  ऊना, 27 दिसंबर. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान की मौत : अभी तक पत्नी-बच्चों को खबर नहीं

जयपुर  : राजस्थान में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान सुरेंद्र कुमार मेहरादासी जम्मू-कश्मीर के मोगा (उधमपुर) में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के दौरान मार गए। शुक्रवार रात को हुए अटैक में उनकी शहादत हुई। जवान...
Translate »
error: Content is protected !!