विधायक नंदलाल की अध्यक्षता में जिला कल्याण समिति की बैठक आयोजित : वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1 अरब, 1 करोड़ 74 लाख रुपये बजट अनुमोदित

by

शिमला, 01 दिसम्बर – रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक और जिला कल्याण समिति शिमला के अध्यक्ष नंदलाल ने आज यहां बचत भवन में जिला कल्याण समिति की बैठक ली।
इस बैठक में समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण तथा उत्थान के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई और जिला कल्याण समिति द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1 अरब, 1 करोड़ 74 लाख रुपये के बजट का अनुमोदन किया गया।
नंदलाल ने बताया कि वर्तमान राज्य सरकार वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है और प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सर्वस्पर्शी नीतियों एवं योजनाओं से धरातल पर उपेक्षित वर्गों के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं और इन योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को भी मिल रहा है।
जिला कल्याण समिति के अध्यक्ष ने बताया कि जिला में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का दायरा बढ़ाया जा रहा है और इस वित्तीय वर्ष में 81 हजार 272 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जाएगी और स्वर्ण जयंती आश्रय योजना से वंचित वर्गों को मकान बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
जिला कल्याण समिति ने उपस्थित अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण के तहत विभाग में लंबित पड़े मामलों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए ताकि वर्तमान राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निर्धन एवं शोषित वर्गों को मिल सके और वे विकास की मुख्य धारा में शामिल हो सके।
विधायक नंदलाल ने दिव्यांग छात्रवृत्ति, राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना, अंतर्जातीय विवाह, दिव्यांग विवाह, अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत राहत राशि, वृद्धावस्था, विधवा व दिव्यांग पेंशन के लिए आबंटित बजट पर विस्तृत चर्चा की और उपस्थित अधिकारियों से परस्पर संवाद के माध्यम से जन कल्याण को प्राथमिकता देने का अनुरोध किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए जा रहे जागरूकता शिविरों की जानकारी दी, जिससे पंचायत व खण्ड स्तर पर वर्तमान राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार संभव हो रहा है।
जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चैहान ने बैठक का संचालन किया और मुख्यातिथि के समक्ष विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर जिला के समस्त उपमण्डलाधिकारी (ना.), समस्त तहसील कल्याण अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

23 साल की टीचर, 5 महीने की प्रेग्नेंट : 13 साल के लड़के को लेकर भाग गई…बोली- इसी का बच्चा पेट में पल रहा

गुजरात के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 23 साल की महिला ट्यूशन टीचर 11 साल के नाबालिग छात्र को भगा ले गई. चार दिन की तलाश के बाद पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन 28 से 30 नवंबर तक धर्मशाला पुलिस मैदान में किया जाएगा : एएसपी हितेश लखनपाल

धर्मशाला: जिला कांगड़ा के धर्मशाला में 28 से 30 नवंबर तक पुलिस मैदान में पुलिस स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला कांगड़ा पुलिस प्रशासन ने अभी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : DC मुकेश रेपसवाल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल एएम नाथ। चम्बा ,:  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपासवाल कि अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने जगाई अलख हरोली और टाहलीवाल में नुक्कड़-नाटकों के जरिए लोग किए जागरूक

रोहित जसवाल।  ऊना, 16 अक्तूबर – जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण ऊना द्वारा आयोजित आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समर्थ कार्यक्रम 2025 के तहत गुरूवार को हरोली उपमंडल के मेन बाजार हरोली और टाहलीवाल चौक...
Translate »
error: Content is protected !!