योगाभ्यास को बनाया जाए दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा : DC मुकेश रेपसवाल

by

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

एएम नाथ। चम्बा ,:  उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपासवाल कि अध्यक्षता में चंबा के ऐतिहासिक चौगान मैदान में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग के सौजन्य से जिला स्तरीय योग शिविर आयोजित किया गया जिसकी थीम ‘एक पृथ्वी और एक स्वास्थ्य के लिए योग रही’।


उपायुक्त ने दीप प्रज्वलन कर योग शिविर का शुभारंभ किया।
उपायुक्त ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरोग रहने के लिए योगाभ्यास को दिनचर्या का हिस्सा बनाना वेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि योग ऐतिहासिक धरोहर है योगाभ्यास को दिनचर्या में शामिल कर लोग शारीरिक और मानसिक तौर पर खुद को सशक्त बनाए रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हृदय रोग, मधुमेह जैसी कई ऐसी बीमारियां जिनके लिए योगाभ्यास जरूरी है। उन्होंने लोगों से आह्वान भी किया कि वे रोजाना योग के लिए समय निकालें।


उन्होंने कहा कि योग भारत की ऐतिहासिक और समृद्ध परंपरा का अभिन्न हिस्सा है । यह हम सभी देशवासियों के लिए गौरव का विषय है कि 2015 से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। उपायुक्त ने कार्यक्रम को सफ़ल बनाने के लिए आयुष विभाग का बधाई देने के साथ योग सर्वोदय की टीम को योगाभ्यास निरंतर बनाए रखने के लिए उन्हें प्रशंसा पुरस्कार भी वितरण किये।


शिविर में प्रभारी आयुष अस्पताल चम्बा डॉ. योगेश जरियाल ने उपस्थित सभी लोगों को योगाभ्यास करवाया और योगाभ्यास के महत्व की जानकारी दी। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अमित मेहरा, अध्यक्ष नगर परिषद नीलम नैय्यर, जिला आयुष अधिकारी सुखविंदर कोर सहित विभिन्न स्कूलों के छात्र, अध्यक्ष प्रेरणा दी इनसिपरेशन दीपक भाटिया सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

5 करोड़ रिश्वत के आरोपों पर डॉ. गुरप्रीत कौर का कानूनी नोटिस….. 24 घंटे में माफी की मांग : जस्टिस रंजीत सिंह बोले- मुझे डर नहीं, कोर्ट में रखेंगे तथ्य

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर ने रेप केस दबाने के बदले 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों को लेकर रिटायर्ड जस्टिस रंजीत सिंह को कानूनी नोटिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ग्रामीण विकास मंत्री ने चैड़ी पंचायत में किए 3.40 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास

कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 230 सड़कों की एफआरए क्लीयरेंस व अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने की प्रक्रिया जारी : अनिरुद्ध सिंह राणा एएम नाथ। कसुम्पटी :...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चार वर्षीय बेटे की हत्या कर -बेटे के शव को बैग में रखकर किराए की टैक्सी कर कर्नाटक भाग गई : 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार

गोवा : बेगलुरु की 39 वर्षीय स्टार्टअप संस्थापक और सीईओ को अपने बेटे की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सूचना सेठ नाम की आरोपी ने सोमवार को उत्तरी गोवा के कैंडोलिम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंगना रनौत के बाद अब कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना खोला कैंप कार्यालय

मंडी : मंडी सांसद कंगना रनौत के मंडी में अपना कार्यालय खोलने के बाद अब लोकसभा चुनाव में उनके प्रतिद्वंद्वी कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी मंडी में अपना कैंप कार्यालय खोला है. यह...
Translate »
error: Content is protected !!