विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का किया शुभारंभ

by

एएम नाथ। बनीखेत : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी के समीप बनीखेत कस्बे में ज़िला स्तरीय आषाढ़ नाग मेले का विधिवत रूप से शुभारंभ किया।

इस दौरान विधायक डीएस ठाकुर, उपायुक्त मुकेश रेपसवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कुलदीप सिंह पठानिया ने एक भव्य शोभा यात्रा की अगुवाई करते हुए भूरू नाग मंदिर पधर में पूजा अर्चना कर चार दिवसीय मेले का विधिवत शुभारंभ किया।
शोभा यात्रा लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह बनीखेत से शुरू होकर भूरू नाग मंदिर परिसर पधर में संपन्न हुई।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के रूप में जाना जाता है तथा मेले एवं उत्सव हिमाचल प्रदेश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है।


साथ में उन्होंने यह भी कहा कि लोक परम्पराओं को आगे बढ़ाने के साथ- साथ यहां आयोजित होने वाले मेले- उत्सव और त्यौहार स्थानीय देवी -देवताओं के प्रति लोगों की कृतज्ञता, धार्मिक आस्था और सामाजिक सौहार्द को इंगित करते हैं। उन्होंने कहा कि भूरू नाग मंदिर एक ऐतिहासिक धार्मिक स्थल है और यहां के आषाढ़ नाग मेले का अपना एक विशेष महत्त्व है।
विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी कहा कि प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के प्रति प्रदेश सरकार गंभीर है। इस दिशा में पारंपरिक लोक- संस्कृति, स्थापत्य एवं ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित करने को लेकर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भावी पीढ़ियाँ भी अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जुड़ाव महसूस कर सकें।


कुलदीप सिंह पठानिया ने इस दौरान दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक संध्या का भी शुभारंभ किया।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को एसडीएम एवं अध्यक्ष मेला आयोजन समिति अनिल भारद्वाज ने शॉल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।


इस अवसर पर प्रधान नगर पंचायत अरुण राणा, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी राजीव कौशल, अधिक्षण अभियंता राजेश मोगरा, राजीव ठाकुर, पुलिस उपाधीक्षक योगराज, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा, तहसीलदार रमेश चौहान सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पैंशन वाली नौकरी की गारंटी वाले कच्ची नौकरी वालों को भी हटा रही संवेदनहीन सरकार – नौकरी देने वाली नहीं छीनने वाली है सुखू सरकार : जयराम ठाकुर

कांग्रेस की झूठी गारंटियां पूरे देश में कांग्रेस के गले पड़ी हैं,  सरकार दिव्यांग लोगों के साथ भी तानाशाही और बर्बरता से पेश आ रही है एएम नाथ। मंडी :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने की शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया  के शिमला कार्यालय में पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष श्री कुलतार सिंह संधवान  ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार ‘हिमकेयर योजना’ और ‘सहारा योजना’ को बंद नहीं कर रही – ‘हिमकेयर योजना’ के तहत निजी अस्पतालों में 199.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका :  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

हिमाचल प्रदेश में बीते दो सालों में 31 जुलाई तक ‘हिमकेयर योजना’ के तहत निजी अस्पतालों में 199.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है. इसके अलावा प्रदेश में 127.93 करोड़ रुपये का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल बद्दी में उत्साह और धूमधाम से मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

बीबीएन, 5 जून (तारा) : गुरुकुल विद्यापीठ पब्लिक स्कूल, जुड़ीकला (बद्दी) में विश्व पर्यावरण दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पर्यावरण...
Translate »
error: Content is protected !!