विधायक नीरज नैय्यर की माता के निधन पर उपमुख्यमंत्री ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

by

चंबा, 2 अक्तूबर : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज चंबा का प्रवास कर विधायक नीरज नैय्यर के निवास स्थल पर उनकी माता स्वर्गीय चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।
मुकेश अग्निहोत्री ने इस दौरान नीरज नैय्यर के शोकाकुल परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार जनों को सांत्वना प्रदान की।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक-संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय चंचल नैय्यर ने अपना संपूर्ण जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया है।
वह मृदुभाषी एवं मिलनसार महिला थी। समाज सेवा में दिए गए उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा । इस दौरान उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी, सचिव रमेश राव ,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष करतार सिंह ठाकुर, मत्स्य विभाग में जोखिम निधि के गैर सरकारी सदस्य जितेंद्र मेहरा सहित लियाकत अली , नरेश राणा, जीवन सलारिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 मिनट में 6 धमाके : रात के अंधेरे में अमृतसर में किसने गिराई मिसाइलें?

अमृतसर :  गुरुवार तड़के अमृतसर में अचानक सात मिनट में 6 बड़े धमाकों की आवाज सुनाई दी। सुबह अमृतसर के तीन गांव के खेत पर मिसाइलें पड़ी मिली। मिलाइलें मिलने की जानकारी होते ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औरोबिंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में एक दिवसीय स्टोरी टेलिंग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

बीबीएन, 9 मई, (तारा)    ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी में सीबीएसई पंचकूला की तरफ से एक दिवसीय ‘स्टोरी टेलिंग’ प्रशिक्षण कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें ओरोविंदो पब्लिक स्कूल बद्दी के अध्यापकों के अतिरिक्त...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – राम कुमार चौधरी

66 करोड़ रुपए की लागत की विकास परियोजना का किया शुभारम्भ बीबीएन, 24 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने कहा कि प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाना प्रदेश सरकार की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बर्फ में दोस्तों के संग ट्रेकिंग करने निकले 21 वर्षीय युवक की मौत

एएम नाथ। डलहौज़ी :   उपमंडल डलहौज़ी के अंतर्गत एक 21 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। मृतक युवक बर्फ के बीच अपने दोस्तों के साथ डायनकुंड में ट्रेकिंग के लिए निकला...
Translate »
error: Content is protected !!