विधायक नीरज नैय्यर ने इनडोर स्टेडियम का किया भूमि पूजन : स्टेडियम के निर्माण के लिए व्यय होंगें 11.12 करोड़ रुपये

by
पीएमजीएसवाई-4 के तहत चम्बा विधानसभा क्षेत्र के लिए 17 सडकें हुई स्वीकृत : नीरज नैय्यर
एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने आज बारगाह में 11.12 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले इनडोर स्टेडियम का भूमि पूजन किया।
इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह इनडोर स्टेडियम बहु मंजिला होगा जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर स्विमिंग पुल स्विमिंग पूल, लिफ्ट, पहली मंजिल पर बॉक्सिंग रिंग, जिमनेज़ियम, कोच रूम तथा दूसरी मंजिल पर बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस हॉल, कोच रूम आदि शामिल रहेंगे। उन्होंने कहा कि उक्त स्टेडियम के निर्मित होने के पश्चात जिला के समस्त खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
उन्होंने विकासात्मक कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र चम्बा के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण-4 के तहत विभिन्न गांवों को जोड़ने वाली 17 सड़कों को स्वीकृति मिल चुकी है जिनकी विभागीय औपचारिकता जल्द पूर्ण कर ली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चरण-3 के तहत चम्बा विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न 71.5 किलोमीटर लंबे संपर्क सड़क मार्गों का उन्नयन कार्य प्रति पर है जिस पर 79 करोड 32 लाख की धनराशि खर्च की जा रही है।
उन्होंने कहा कि 26 नई सड़कों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है जिसमें से कुछ का काम पूर्ण कर लिया गया है शेष बची सभी सड़कों का निर्माण कार्य भी जल्द पूर्ण कर लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि नाबार्ड के तहत कुछ सड़कों के चौडीकरण, मेटलिंग और टारिंग के कार्य के लिए 15 करोड़ 39 लाख रुपए की धनराशि व्यय की गई, जिसमें कोहलड़ी से तलाई, कांदू से निचला पंजोह, कांदू से अपर पंजोह तथा चम्बा मलोन से कठना तक सड़क शामिल है।
उन्होंने कहा कि चम्बा में लघु सचिवालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है जिस पर 35 करोड़ 38 लाख रुपये खर्च की जा रहे हैं जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया है।
कार्यक्रम में ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रूपेश कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, विधायक की धर्मपत्नी भारती नैय्यर, पार्षद सीमा कुमारी, जितेंद्र सूर्य, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवानी महेला, निदेशक चंबा अर्बन बैंक गोवर्धन, महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी नरेश राणा, प्रधान ग्राम पंचायत बैली कमल कुमार, बरौर लक्ष्मी देवी, कीड़ी मदन कुमार, उपनिदेशक उद्यान प्रमोद शाह, अधिशासी अभियंता जल शक्ति जितेंद्र शर्मा व अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एसडीएम पर हमले की कोशिश : बचाव करने आए क्लर्क और हेड कांस्टेबल को आईं चोटें

एएम नाथ। रोहड़ू :  डोडरा क्वार उपमंडल में बैठक के दौरान पंचायत सहायक सचिव ने एसडीएम के साथ गाली-गलौज की और हमला करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कर्मचारी जब बीच-बचाव करने लगे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

38 कऱोड़ रुपये की 6 परियोजनाओं को राज्य आपदा मिटिगेशन प्राधिकरण द्वारा स्वीकृत कर बजट जारी : सुंदर सिंह ठाकुर

कुल्लू 15 मार्च :   मुख्य संसदीय सचिव वन ,ऊर्जा, पर्यटन व परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाया जाएगा इस दिशा में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*परम पूज्य श्री श्री 1008 सुग्रीवानंद जी महाराज ब्रह्मलीन, संपूर्ण प्रदेश में शोक की लहर*

रोहित जसवाल।  ऊना, 2 मार्च: उत्तर भारत के प्रसिद्ध डेरा बाबा रुद्रानंद, नारी, ऊना के अधिष्ठाता परम पूज्य श्री श्री 1008 वेदान्ताचार्य स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने से संपूर्ण ऊना जिला समेत...
हिमाचल प्रदेश

फोटोयुक्त मतदाता सूचियां हुई प्रकाशित – डीसी

निःशुल्क निरीक्षण हेतु संबंधित रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण के पास होंगी उपलब्ध ऊना, 10 अक्तूबर: जिला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों चिंतपूर्णी, गगरेट, हरोली, ऊना व कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां 1 अक्तूबर, 2022...
Translate »
error: Content is protected !!