महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उनका शिक्षित एवं स्वावलंबी होना जरूरी – मंडलायुक्त राखिल काहलों

by
मंडी, 6 मार्च। मंडलायुक्त मंडी राखिल काहलों ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण से समाज उन्नत होता हैं। इसके लिए महिलाओं का शिक्षित और स्वावलम्बी होना जरूरी है। प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं के उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चलाए हैं। वे बुधवार को महिला एवं बाल विकास विभाग तथा वल्लभ महाविद्यालय के रैड-रिबन क्लब के संयुक्त तत्वाधान में वल्लभ महाविद्यालय, मंडी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता में बोल रही थीं। कार्यक्रम में उपायुक्त अपूर्व देवगन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर मंडलायुक्त ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं को सम्मान, समानता, अधिकार और उनके राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक सरोकार पर बल देने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने ने कहा कि बेटियों को सुशिक्षित एवं सफल बनाने के लिए हम सभी को दृढ़ संकल्प के साथ बेहतर कार्य करने होंगे। यह तभी संभव है जब समाज का हरेक व्यक्ति बेटियों के लिए जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि परिवार में बेटा-बेटी की अच्छे संस्कारों के साथ बेहतर परवरिश की जाए, ताकि वे उन्नत समाज के सृजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
मंडलायुक्त ने कहा कि महिलाओं के हौसलों को ताकत देने और समाज में फैले लिंग भेद को दूर करने में इस दिन का काफी महत्व है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत मंडी जिले में बेहतर कार्य किया जा रहा है। कहा कि महिलाएं समाज को आगे ले जाने में बेहतर भूमिका निभाती हैं। उनके बिना विकसित तथा समृद्ध समाज की परिकल्पना नहीं की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए काफी अधिक अवसर प्राप्त हो रहे हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए परिवार तथा समाज के हर वर्ग का साथ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी हर चुनौती का सामना कर अपने लक्ष्य को हासिल कर रही है।
कॉलेज की प्रधानाचार्य सुरीना शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया जबकि जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय भदरेल ने विभाग द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम संबंधित जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर ‘देई’ कार्यक्रम के तहत नंदिनी, अंबिका तथा माही को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी सम्मानित किया गया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

एपीएमसी के चेयरमैन ललित ठाकुर 8 अगस्त से 13 अगस्त तक रहेंगे पांगी प्रवास पर

किसानों के लिए प्राकृतिक खेती पर मुख्यमंत्री के आदेश पर करेंगे शिवरों का आयोजन एएम नाथ। चम्बा : एपीएमसी के अध्यक्ष एवं निदेशक हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर 8 अगस्त से 13...
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 9 बोर्ड व 13 कॉर्पोरेशन : घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी :

शिमला : सरकार घाटे में चल रहे 10 से ज्यादा बोर्ड व कॉर्पोरेशन को मर्ज करने की तैयारी में है। इन दिनों संबंधित विभाग सरकारी उपक्रमों के घाटे की रिपोर्ट तैयार करने में जुट...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

पुलिस खेलकूद एवं कर्त्तव्य प्रतियोगिता का राज्यपाल ने शुभारम्भ किया : कानून व्यवस्था बनाए रखना एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, इसके लिए पुलिस बलों को मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक- राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल

नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चलाने का आग्रह किया धर्मशाला : राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज पुलिस ग्राउंड, धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा आयोजित 52वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस खेलकूद एवं कर्तव्य प्रतियोगिता-2023...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परीक्षा परिणाम जारी करने के हर विधान सत्र में आश्वासन देती है सरकार : भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित करने का कोई रास्ता नहीं निकाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

पोस्ट कोड 817 के चयनित अभ्यर्थियों को जल्दी से जल्दी नियुक्ति दे सरकार एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला से जारी वक्तव्य में कहा कि हर विधान सभा सत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!