विधायक नीरज नैय्यर ने मंगला से टापूंन जीप योग्य सड़क का किया लोकार्पण : 1 करोड़ 80 लाख के किये शिलान्यास व उद्घाटन, पुंदला संपर्क सड़क के निर्माण के लिए व्यय होंगे 75 लाख रुपये

by
विधानसभा क्षेत्र चंबा के एक समान विकास के लिए प्रतिबद्ध: नीरज नैय्यर
एएम नाथ। चंबा
विधायक नीरज नैय्यर ने विधानसभा क्षेत्र चंबा के तहत आज लगभग 1 करोड़ 80 लाख के शिलान्यास व उद्घाटन किये। जिसमें पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के तहत 71 लाख रुपये से निर्मित मंगला से टापूंन जीप योग्य 7 किलोमीटर संपर्क सड़क , इसी तरह मंगला से टापूंन तक 42 लाख से 3 किलोमीटर लंबी जीप योग्य सड़क का विस्तारीकरण तथा न्यूनतम आवश्यकता कार्यक्रम के तहत 68 लाख से निर्मित होने वाली एक किलोमीटर लंबी गांव पुंदला को जोड़ने वाली सड़क भी शामिल है।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जा रहे हैं। जिसके सार्थक परिणाम आज सभी के सामने हैं।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा में विकासात्मक कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। सड़कों व पुलों का निर्माण कार्य को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, जिला के दूर-दराज के गांव को सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है।
नीरज नैय्यर ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चंबा में बिना किसी भेदभाव के साथ विकास कार्य हो रहे हैं। सभी वर्गों का विकास हो यही हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू ने गत दिनों में चम्बा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास कार्यक्रम के दौरान  275 करोड़ रुपये के विभिन्न विकासात्मक कार्यों की सौगात दी।
कार्यक्रम में विधायक ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वपूर्ण विकासात्मक योजनाओं को लोगों के घर द्वार पहुंचाएं ताकि इन महत्वकांक्षी योजनाओं से कोई अछूता ना रहे।
उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य,शिक्षा व बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को गुणात्मक एवं सर्व सुलभ बनाने के लिए अनेक योजनाएं आरंभ की है जिस पर प्राथमिकता के साथ कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करतार ठाकुर, उपाध्यक्ष युवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुरेश ठाकुर, सहायक अभियंता शैलेश राणा, सहायक अभियंता दिनेश कुमार व साथ लगती पंचायत के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी नवाचारों से लोग हो रहे लाभान्वित : डेलॉइट समिट में ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने की शिरकत

एएम नाथ।  नई दिल्ली :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में डेलाइट द्वारा आयोजित ‘आरोहण – ग्रोथ विद इम्पैक्ट – गवर्नमेंट समिट’ कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दिव्यांगों की जरुरतों के अनुसार शुरू करेंगे विशेष तकनीकी कोर्स: राजेश धर्माणी

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने तथा उन्हें लाइफ स्किल्स में ट्रेंड करने पर दिया बल टीसीपी, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने की ‘पहचान’ स्कूल के वार्षिकोत्सव की अध्यक्षता रोहित भदसाली।  हमीरपुर 06...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आनंदपुर साहिब, तलवंडी साबो और स्वर्ण मंदिर के आसपास का गलियारा क्षेत्र पवित्र शहर घोषित, केजरीवाल ने की तारीफ

श्री आनंदपुर साहिब : गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर आनंदपुर साहिब में पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया गया इस दौरान पंजाब विधानसभा ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतधारी स्वर्णजीत सिंह खालसा बना अमरीका के कनेकिटकट शहर का मेयर

जालंधर : अमरीका के कनेक्टिकट शहर में हुए स्थानीय चुनावों में जालंधर के रहने वाले परमिंदर पाल खालसा के बेटे स्वर्णजीत सिंह खालसा कनैक्टिकट के पहले सिख मेयर बने हैं। चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन...
Translate »
error: Content is protected !!