विधायक ने चंडी में सुनी लोगों की समस्याएं सुनी : विधायक निधि से पूरे हुए कार्यों का किया लोकार्पण

by

पट्टा मेहलोग , 11 अप्रैल (तारा) : दून के विधायक चौधरी रामकुमार ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान ग्राम पंचायत चंडी के लोगों की समस्याएं सुनी व विधायक निधि से पूरे हुए कार्यों के लोकार्पण किए।इससे पूर्व विधायक ने मां चंडी देवी के चरणों शीश नवाया ।
पूर्व प्रधान बलवंत ठाकुर ने बताया कि विधायक ने चंडी गांव, धारों की धार तक बने रास्तों व घरमौला खड पर सांवली गांव को जोड़ने वाले दो छोटे पुलों का उद्घाटन किया। विधायक ने सीबीएससी मॉर्डन सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बने हॉल का भी निरीक्षण किया।विद्यायक ने कहा कि चंडी व पट्टा स्वास्थ्य केंद्र में एक अन्य अतिरिक्त चिकित्सक की तैनाती की गई है,ताकि लोगों को और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।उन्होंने कहा कि चंडी पंचायत में विभिन्न विकासध्मक कार्यों के लिए अभी तक पांच करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है।विधायक ने चंडी चिकित्सालय में मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने का भी आश्वासन दिया।
इस मौके पर स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
इस मौके पर उप निदेशक शिक्षा गोपाल चौहान, उप निर्देशिका रीता गुप्ता एलिमेंट्री, पूर्व प्रधान बलवंत ठाकुर, रमेश ठाकुर, सतीश कुमार, अंजू कुमारी, वीएसएलएम कॉलेज के सेक्रेटरी चंद्र मोहन शर्मा, प्यारे लाल, धीरज कुमार, संजय शर्मा, राम स्वरूप ठाकुर, स्कूल की प्रधानाचार्य त्रिप्ता देवी, उप प्रधानाचार्य दर्शन शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना का कोई भी विद्यार्थी अब युद्धग्रस्त यूक्रेन में नहीं फंसाः डीसी

ऊना: 9 मार्चः जिला ऊना का कोई भी विद्यार्थी अब युद्धग्रस्त यूक्रेन में नहीं फंसा है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के 65 विद्यार्थी यूक्रेन में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीपीएल परिवारों के सशक्तीकरण को लेकर ऊना के रायपुर सहोड़ा में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित

उपायुक्त बोले…जिला के बीपीएल परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना प्रसाशन की सर्वोच्च प्राथमिकता 12 अगस्त तक क्लस्टर मोड में चलेगा ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद अभियान ऊना, 10 अगस्त। प्रदेश सरकार की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

5 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार : सिविल सर्जन कार्यालय फिरोजपुर में बतौर ड्राइवर ड्रग स्मगलर

अमृतसर : अमृतसर  पुलिस ने एक तस्कर को नशे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 5 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा है। आरोपी फॉर्च्यूनर पर सवार था। आरोपी...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत रक्षा मंच के स्थापना दिवस पर राष्ट्रभक्ति का संदेश : कुरुक्षेत्र में हुआ भव्य आयोजन

संगठन को मजबूत बनाने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान देशभक्ति गीतों से गूंजा सैनी पब्लिक स्कूल परिसर, भारत रक्षा मंच ने मनाया 17वां स्थापना दिवस कुरुक्षेत्र, 27 जून।  भारत रक्षा मंच के...
Translate »
error: Content is protected !!