बीपीएल परिवारों के सशक्तीकरण को लेकर ऊना के रायपुर सहोड़ा में जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित

by

उपायुक्त बोले…जिला के बीपीएल परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करना प्रसाशन की सर्वोच्च प्राथमिकता
12 अगस्त तक क्लस्टर मोड में चलेगा ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ जन-संवाद अभियान
ऊना, 10 अगस्त। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी पहल ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना के अंतर्गत मंगलवार को जिला ऊना के विभिन्न विकास खंडों में जन-संवाद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य अति निर्धन (बीपीएल) परिवारों तक सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ पहुंचाना तथा उनकी वास्तविक आवश्यकताओं के आधार पर विकास की योजनाएं तैयार करना है।
इसी क्रम में विकास खंड ऊना की ग्राम पंचायत रायपुर सहोड़ा में आयोजित कार्यक्रम में रायपुर सहोड़ा, देहलां लोअर, देहलां अपर, जखेड़ा, अबादा वराना, बीनेवाल, फतेहपुर, जनकौर, टब्बा, मैहतपुर, उदयपुर, झूड़ोवाल, खानपुर, लमलैहड़ा, मजारा, भड़ोलियां कलां, छतरपुर, चड़तगढ़, सासन, अपर बहडाला, बहडाला, मलूकपुर, नंगड़ां, सनोली, सुनेहरा, अजौली, बड़ैहर, बनगढ़ भटोली, बारसड़ा तथा बसोली पंचायतों के परिवारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने की, जबकि ऊना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जन-संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग के सहयोग से चिन्हित अति निर्धन परिवारों की आवश्यकताओं, समस्याओं और अपेक्षाओं पर विस्तार से चर्चा की जा रही है। प्राप्त सुझावों और फीडबैक के आधार पर प्रदेश सरकार योजनाओं को और अधिक प्रभावी रूप से तैयार कर उन्हें धरातल पर लागू करेगी। उन्होंने बताया कि जिला ऊना में यह जन-संवाद अभियान 12 अगस्त तक उपमंडलवार क्लस्टर मोड में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि बीपीएल परिवारों के लिए संचालित सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर बल देते हुए कहा कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।May be an image of one or more people and crowd
उपायुक्त ने कहा कि सरकार और जिला प्रशासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सुदृढ़ीकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है, तो वह सीधे उपायुक्त कार्यालय में संपर्क कर सकता है।
पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रदेशभर मे 1.78 लाख अति निर्धन परिवारों की पहचान आठ चरणों में की गई है। जिला ऊना में भी आठ चरणों के दौरान 9,559 परिवारों का चयन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य उन सभी परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाना है, जो अब तक विभिन्न योजनाओं के लाभ से वंचित रहे हैं।
उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष के बजट में घोषित ‘अपना परिवार सुखी परिवार’ योजना को अब प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से चिन्हित अति निर्धन परिवारों को सामाजिक व आर्थिक संबल प्रदान कर उनकी जीवन स्तर में सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा, जिससे प्रदेश की समग्र समृद्धि को भी नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल, बीडीओ ऊना रमनवीर चौहान, जिला कल्याण अधिकारी आवास पंडित, तहसील कल्याण अधिकारी जतिन्द्र शर्मा, रायपुर सहोड़ा की प्रधान पूजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मंच से बांटे iPhone : पंजाबी सिंगर मनकीर्त औलख ने लाइव कॉन्सर्ट में फैंस को दिया सरप्राइज,

चंडीगढ़ : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने हाल ही में 31 दिसंबर को चंडीगढ़ में लाइव परफॉर्म किया था। सिंगर के कॉन्सर्ट के काफी सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

बड़ा भंगाल की सभी पात्र महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपये : मुख्यमंत्री सूक्खु

प्राकृतिक खेती से उगाई राजमाह पर मिलेगा समर्थन मूल्य, 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए लगेंगे जनरेटर सेट स्कूली बच्चों को मिलेगा इंसेंटिव, नोडल स्कूल बनेंगे, इको टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित होगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा नहीं चाहती महिलाओं को मिले सम्मान निधि : तोमर

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता जीएस तोमर ने भाजपा पर बोला हमला , राज्य सरकार के वायदे को पूरा करने से भाजपा बौखलाई एएम नाथ। शिमला : प्रदेश कांग्रेस पार्टी प्रवक्ता जीएस तोमर ने भाजपा पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वेतन कटौती प्रस्ताव पर बवाल, डॉ. पुंडीर ने सरकार को घेरा

“कर्मचारी विरोधी फैसला वापस लें”, महासंघ की चेतावनी 3% कटौती पर आक्रोश, आंदोलन की दी चेतावनी एएम नाथ। शिमला : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रांत महामंत्री डॉ. मामराज पुंडीर ने प्रदेश...
Translate »
error: Content is protected !!